{"_id":"5b8b046f42c79246494d4703","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-pm-modi-adopted-village-today-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आज पीएम मोदी के गोद लिए गांव का करेंगे भ्रमण, अलकनंदा क्रूज का भी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम योगी आज पीएम मोदी के गोद लिए गांव का करेंगे भ्रमण, अलकनंदा क्रूज का भी करेंगे उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है। यहां वो आज अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद सीएम योगी प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव डोमरी का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वो दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर संभ्रांत लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी दौरे के बाद सीएम योगी आज ही दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। फिर वह सीतापुर नेत्र चिकित्सालय जाएंगे। चिकित्सालय में बच्चों का अस्थायी विकलांग पुनर्वास केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्थायी रूप से बनने वाले बच्चों के विकलांग पुनर्वास केंद्र (सीआरसी) का भूमि पूजन, शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेडिकल कॉलेज में ही आई बैंक का लोकार्पण होगा। पुस्तक हेमू विक्रमादित्य का विमोचन करने के साथ ही मुख्यमंत्री की जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
रविवार को ही शाम 4:30 बजे वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सोमवार की दोपहर 12-1 बजे के बीच मुख्यमंत्री गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस फ्लाइट का संचालन एक सितंबर से शुरू हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री औपचारिक शुरूआत दो सितंबर से करेंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल फेज-2 का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाएंगे। वहां 108 बेड के रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर आ जाएंगे। दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।