फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Yogi Adityanath says Siddaramaiah is very perfect in lying

सीएम योगी बोले- भाजपा की होगी बड़ी जीत, झूठ बोलने वाली सिद्धारमैया सरकार को नकारेगी कर्नाटक की जनता

Fri, 04 May 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Updated Fri, 04 May 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Siddaramaiah is very perfect in lying
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया झूठ बोलने में बहुत परफेक्ट हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है जबकि यहां कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली है, क्योंकि कांग्रेस विभाजनकारी और भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गुरुवार को आए आंधी-तूफान पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए तेज तूफान और बारिश के कारण जो बाधा आई है उसपर वह खुद नजर बनाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में राहत कार्य जारी है। जिस पर उनकी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वह कल से राज्य के दौरे पर निकलेंगे और तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक में भाजपा के लिए वोट मांग रहे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि वह कांग्रेस को खारिज कर दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिहादी मानसिकता वाली पार्टी है और वह बांटने की राजनीति करती है। एक जनसभा में आदित्यनाथ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ चलाने का आरोप लगाया। योगी ने कहा, ‘मैं यहां आपसे अपील करने आया हूं कि आप कांग्रेस की विभाजनकारी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दें।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिहादियों ने राज्य में पिछले 5 वर्षों में BJP के 23 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी

CM Yogi Adityanath says Siddaramaiah is very perfect in lying
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘जिहादियों’ ने राज्य में पिछले पांच वर्षों में भाजपा के 23 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी और यह इस बात का प्रमाण है। आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की तुलना करते हुए कहा कि उनके प्रदेश में कोई जिहादी तत्व अपना सिर नहीं उठा सकता।

सिद्धारमैया कर्नाटक को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए मैं यहां यह बताने आया हूं कि कर्नाटक मुक्त कांग्रेस इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। उत्तर प्रदेश के आंधी से प्रभावित होने के बावजूद कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने की कांग्रेस ने आलोचना की है। मालूम हो कि धूल भरी आंधी से प्रदेश में कई लोगों की मौत हो गई है। 

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिये प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस बात के लिए खिंचाई की है कि वह प्रभावितों को छोड़कर कर्नाटक में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इतिहास का ज्ञान दुरुस्त करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर सेना और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अपमान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed