{"_id":"5905b4484f1c1b915e441174","slug":"cm-yogi-adityanath-says-every-bjp-worker-will-get-involved-in-the-cleaning-of-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 किमी में फैली गंगा की सफाई में जुटेगा हर भाजपाई: CM योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1000 किमी में फैली गंगा की सफाई में जुटेगा हर भाजपाई: CM योगी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश में एक हजार किलोमीटर के दायरे में बहने वाली गंगा को निर्मल करने के अभियान में भाजपा का हर कार्यकर्ता जुटेगा।
विज्ञापन
इसके लिए दो मई को 15 जिलों के 985 गांवों से होकर बहने वाली गंगा के किनारे के गांवों के लोगों के साथ कार्यकर्ता यह शपथ लेंगे कि हर हाल में गंगा को निर्मल करेंगे। इस तारीख को कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी एक कार्ययोजना बनाकर यहां नदी नाले को स्वच्छ रखने का अभियान चलाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता को वापस लाने के लिए वह अभियान चलाने जा रहे हैं। इसमें सरकार का पूरा सहयोग होगा। इसमें प्रशासनिक से लेकर पुलिस के अधिकारी भी भाग लेंगे। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग होगा। यह कार्यक्रम गंगा के तट पर दोनों तरफ के गांवों में 2 मई को होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां की आमी और गोर्रा जैसी नदियां पूरी तरह से प्रदूषित हो गई हैं। इसके अलावा राप्ती में भी प्रदूषण बढ़ा है। उसको लेकर कई आंदोलन चले थे। इसके लिए योजना बनाकर कार्यकर्ता नदी नालों के सफाई का अभियान चलाएं। इससे नदी संस्कृति को भी हम जीवित रख सकेंगे। अपने एक माह दस रोज के कार्यकाल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि परिवर्तन की हवा तो चल पड़ी है। उसका असर दिखने लगा है। कानून व्यवस्था में तेजी से बदलाव आ रहा है। गन्ना किसानों का करीब 5500 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जो पुराना बकाया है उसे 120 दिन में भुगतान करने को कह दिया है।