फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cm yogi adityanath attacks Rahul Gandhi and congress in GORAKHPUR

सीएम योगी का राहुल पर हमला, बोले- हर व्यक्ति जानता है चोर कौन, किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला

Sat, 22 Sep 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath attacks Rahul Gandhi and congress in GORAKHPUR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है, कौन चोर है। किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला है। राहुल गांधी वास्तव में बेचारे हैं। उन्हें वास्तविकता और तथ्यों की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


जो लिखकर मिलता है, उनकी मजबूरी वही बोलने की रहती है। राहुल गांधी ने अगर जनभावनाओं का सम्मान किया होता तो इस प्रकार की बचकाना हरकत नहीं करते और बचकाना बयान नहीं देते। इसके लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पहले देश का चौकीदार बताया था, फिर नारा लगाते हुए कहा कि गली-गली में शोर है, देश की चौकीदार चोर है। कांग्रेस अध्यक्ष के इसी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।  
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (22-23 सितंबर) दौरे पर गोरखपुर आए हैं। गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, आसरा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया, फिर गोरखनाथ मंदिर चले गए। मंदिर में ही मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बात की और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की 125 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरोसा करती है। देश की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया को आकर्षित कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने देश की आंतरिक सुरक्षा से खिलवाड़ किया। साथ ही देश को जातीय और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। आतंकवाद, नक्सलवाद संप्रदायवाद और अलगाववाद के सामने हथियार डाले हैं। वे लोग चोर हैं। कांग्रेस ने 70 साल तक शासन किया लेकिन गरीबों को लाभ नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दो करोड़ परिवारों को आवास दिया है। 

इन गरीबों को देर से आवास मिला, इसके लिए राहुल गांधी की कांग्रेस और उनका खानदान जिम्मेदार है। करोड़ों गरीब परिवारों को शौचालय दिया गया है, फिर भी कांग्रेस नेताओं की ऐसी बात। दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी और प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन का लोहा माना है। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री ने बैंकों की खराब हालत के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है

‘गरीब की कोई जाति नहीं’

गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शनिवार को सपा और बसपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्यौहार में दंगा भड़काने, बवाल कराने की साजिश रची गई लेकिन सब अच्छे से निपट गया। सबने खुशी के साथ त्यौहार बनाया। जो लोग कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। सरकारी कामकाज और योजनाओं के लाभ में किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है। समाज के हर तबके को लाभ मिलता है।

पिछली सरकारों ने गरीब को गरीब बनाए रखा और जाति-धर्म के नाम पर राजनीति की। गरीब की कोई जाति नहीं होती है। हर गरीब को आवास, पेंशन, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की जरूरत होती है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र और यूपी सरकार बखूबी निभा रही है।   
 

11 लाख लाभार्थी एक साथ करेंगे गृह प्रवेश

 यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 11 लाख लाभार्थी एक साथ गृह प्रवेश करेंगे। इस सिलसिले में अक्तूबर अंत तक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े गृह प्रवेश योजना का शुभारंभ करेंगे। वह कुछ लाभार्थियों को चाबी भी देंगे। यूपी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में चार लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए हैं। अब ग्रामीण, शहर क्षेत्र में 15 लाख आवास बन चुके हैं। 

तीन करोड़ राशन कार्ड बनेंगे, प्राथमिकता पर मिलेंगे आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 3 करोड़ राशन कार्ड बांटे जाएंगे। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड दिए जा रहे हैं। जो परिवार वंचित रहेंगे, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। मुसहर, थारु, कोल, वनटांगिया, वनवासी और आदिवासियों को प्राथमिकता पर प्रधानमंत्री आवास दिए जाएंगे। कुष्ठ रोगियों को भी आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed