फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM uddhav thackeray says, Lessons taught to AntiMaharashtriyan

महाराष्ट्र: उद्धव बोले- द्रोहियों को सबक सिखाया, भाजपा ने कहा- 'शिखंडी' को आगे कर तीर न चलाएं

Sun, 08 Nov 2020 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
CM uddhav thackeray says, Lessons taught to AntiMaharashtriyan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उदधव ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्रद्रोहियों को सबक सिखा दिया है। इसके बाद भाजपा ने पलटवार किया कि उद्धव ठाकरे शिखंडी को आगे कर तीर न चलाएं। बताएं कौन हैं महाराष्ट्रद्रोही।

विज्ञापन


मु्ख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेट्रो कारशेड कांजुरमार्ग स्थानांतरित होने के बाद कहा जा रहा है कि यह नमक की जमीन है। मुंबईवासियों के इस प्रोजेक्ट को रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम इसका उपचार जरूर करेंगे। हम आंख बंद कर कोई काम नहीं करते।
विज्ञापन


यदि कोई प्रोजेक्ट मुंबई व महाराष्ट्र के हित में है तो उसे जरूर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की गई। जैसे महाराष्ट्र में अमली पदार्थ की ही खेती हो रही है। लेकिन हमने इसका जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव के इस बयान पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे क्यों नहीं बताते कि महाराष्ट्रद्रोही कौन हैं। उद्धव ठाकरे शिखंडी को आगे कर भाजपा पर हमला बोलते हैं। कानून का दुरुपयोग कर लोगों को जेल में भेज रहे हैं। उनके साथ मारपीट हो रही है। जनता सब देख रही है।


मेट्रो कारशेड आरे से हटाकर कांजुरमार्ग क्यों ले गए। इसका जवाब अभी तक नहीं दिया। दूसरी ओर, विधायक राम कदम ने कहा कि भाजपा पर टिप्पणी करने की बजाए मुख्यमंत्री यह बताएं कि उन्होंने जनता के लिए अब तक क्या किया। मदिरालय खुला लेकिन मंदिर बंद है।

महाराष्ट्र में दीपावली के बाद खुलेंगे मंदिर

महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर जारी राजनीति के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया है कि दीपावली के बाद राज्य में मंदिर खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनता से संवाद के दौरान दीपावली के बाद मंदिर खोलने का स्पष्ट संकेत दिया है। ठाकरे ने कहा कि राज्य में मंदिर न खोलने के लिए आंदोलन हुए और मेरी आलोचना भी की जा रही है।



लेकिन अगर इससे नागरिकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित होती है तो मैं आलोचना सहने के लिए तैयार हूं। दीवाली के बाद एक मानक संचालन प्रक्रिया का मंसौदा तैयार किया जाएगा। दूसरी ओर, उन्होंने दीपावली पर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने से बचने का आह्वान किया। उद्धव ने कहा कि मैं पटाखे फोड़न पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहता। लोग आत्मनियंत्रण और संयम के साथ उत्सव मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed