फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah comment on PM Modi and home minister Shah said they are responsible for death of pulwama Jawan

Pulwama: ‘पुलवामा हमले में मारे गए जवानों की मौत के लिए PM और गृह मंत्री जिम्मेदार’, सिद्धारमैया का बड़ा आरोप

Sun, 16 Apr 2023 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:41 AM IST
सार

सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि पुलवामा हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम ने 40 से अधिक जवानों की जान लेने वाले पुलवामा हमले में हुई चूक पर बोलने से उन्हें चुप करा दिया।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah comment on PM Modi and home minister Shah said they are responsible for death of pulwama Jawan
सिद्धारमैया ने मोदी और अमित शाह पर लगाया आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवानों की मौत के लिए ये दोनों सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


अपने स्वार्थ के लिए ली जान
सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि पुलवामा हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने 40 से अधिक जवानों की जान लेने वाले पुलवामा हमले में हुई चूक पर बोलने से उन्हें चुप करा दिया। निर्दोष जवानों की मौत के लिए बीजेपी, पीएम मोदी और गृह मंत्री सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए हेलिकॉप्टर देने से इनकार कर दिया। इससे उन्हें बलिदान होना पड़ा। 
विज्ञापन


सच छिपाने को कहा 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी ने अपने लाभ के लिए 40 सैनिकों की जान ले ली। पीएम का सत्यपाल मलिक से सच को छिपाने के लिए कहना जवानों के प्रति उदासीनता के अलावा और कुछ नहीं है। राष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का दावा
सत्यपाल ने हाल ही में दावा किया था कि मोदी ने उन्हें पुलवामा हमले पर चुप रहने के लिए कह। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिया। बता दें, सत्यपाल मलिक साल 2018-19 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed