फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde meets Raj Thackeray also met Manohar Joshi Devendra Fadnavis Mukesh Ambani Ganesh Utsava

महाराष्ट्र: सीएम शिंदे ने राज ठाकरे से मुलाकात की, मनोहर जोशी से भी मिले, सियासी अटकलों का दौर शुरू

Thu, 01 Sep 2022 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

मुंबई में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले इस मुलाकात को लेकर सियासी मायने में बताए जा रहे हैं। अटकलें हैं कि शिंदे बीएमसी चुनाव में मनसे का साथ चाहते हैं। इसके जरिए वे उद्धव गुट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Shinde meets Raj Thackeray also met Manohar Joshi Devendra Fadnavis Mukesh Ambani Ganesh Utsava
Maharashtra - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी से भी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, शिंदे ने गणेश उत्सव के अवसर पर दादर इलाके में राज ठाकरे से उनके आवास 'शिवतीर्थ' पर मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज राज ठाकरे जी के घर मैं गणपति दर्शन के लिए आया हूं। यह कोई राजनीतिक भेंट नहीं है। गणपति में सब लोग एक दूसरे के यहां जाते हैं। बाला साहब के साथ सभी लोगों ने काम किया है। कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


मुंबई में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले इस मुलाकात को लेकर सियासी मायने में बताए जा रहे हैं। अटकलें हैं कि शिंदे बीएमसी चुनाव में मनसे का साथ चाहते हैं। इसके जरिए वे उद्धव गुट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मनसे प्रमुख ने पिछले महीने भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना गठजोड़ की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। भाजपा वर्तमान में शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के साथ गठबंधन में है।

मुंबई: 60 किलो प्याज से बनी भगवान गणेश की मूर्ति
वाशिम ज़िले के कामरगांव में 60 किलो प्याज से बनी भगवान गणेश की मूर्ति को जय भवानी गणेश मंडल में स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed