फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde, Dy CMs Fadnavis, Ajit Pawar hold seat-sharing talks; consensus on 173 seats

Maharashtra Polls: सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार में सीट शेयरिंग पर चर्चा; 173 सीटों पर सहमति

Sun, 01 Sep 2024 01:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक शनिवार को नागपुर में हुई। सूत्रों ने बताया कि कल की बैठक पिछले दो-तीन दौर की शुरुआती चर्चाओं के बाद हुई। सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर दो से तीन बैठकों के बाद लगेगी।

विज्ञापन
CM Shinde, Dy CMs Fadnavis, Ajit Pawar hold seat-sharing talks; consensus on 173 seats
Maharashtra Politics - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई। नागपुर में दिग्गज नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान सीटों के बंटवारे पर बातचीत की गई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में हो सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक शनिवार को नागपुर में हुई। सूत्रों ने बताया कि कल की बैठक पिछले दो-तीन दौर की शुरुआती चर्चाओं के बाद हुई। सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर दो से तीन बैठकों के बाद लगेगी।
विज्ञापन


एनसीपी के सूत्रों ने बताया कि 173 सीटों पर सहमति बन गई है, जिसमें भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की पार्टी का नंबर आता है। उन्होंने बताया कि शेष 115 सीटों पर जल्द ही महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, सीएम शिंदे और वरिष्ठ राकांपा नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




'बातचीत 10 दिनों में पूरी हो जाएगी'
इस बीच महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत 10 दिनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीतने की संभावना ही मापदंड होगी।


'ऐसी टिप्पणियां न करें, जिससे गठबंधन में मतभेद पैदा हों'
उन्होंने कहा कि महायुति में सीटों के बंटवारे पर बातचीत 10 दिनों में पूरी हो जाएगी। हमने तय किया है कि जीतने की क्षमता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। हम अपने सहयोगियों के लिए कुछ सीटें छोड़ेंगे। कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हर हाल में राज्य में डबल इंजन की सरकार हो, ताकि लोगों के कल्याण के लिए चल रही योजनाएं जारी रहें। बावनकुले ने यह भी कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसी टिप्पणियां न करें, जिससे गठबंधन में मतभेद पैदा हों।  इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर पार्टी की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

9.5 करोड़ वोटर, 16 लाख नए जुड़े
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार मतदाता सूची में 16 लाख से अधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ ही महाराष्ट्र में अब करीब 9.5 करोड़ मतदाता आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। ईसीआई ने 30 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। ईसीआई आंकड़ों के अनुसार, नंदुरबार, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, भंडारा और गोंदिया जिलों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं। मतदाता सूची के मुताबिक, राज्य में 9,53,74,302 मतदाता हैं, जिनमें 4,93,33,996 पुरुष, 4,60,34,362 महिलाएं और 5,944 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed