फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Sarma's reply on the allegations of threatening the candidates, said- Congress always defamed Assam

Assam: पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया

Fri, 18 Apr 2025 10:07 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Fri, 18 Apr 2025 10:07 AM IST
सार

कांग्रेस ने पिछले दिनों भाजपा और पुलिस पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को धमकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम में 22 हजार से ज्यादा गांव हैं, लेकिन उन्होंने केवल एक या दो का उदाहरण दिया है। प्रशासन सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन और पुलिस तटस्थ रहेगी। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। 

विज्ञापन
CM Sarma's reply on the allegations of threatening the candidates, said- Congress always defamed Assam
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को नाम वापसी का दबाव डालने के विपक्ष के आरोपों का असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने जवाब दिया है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा असम को बदनाम करने की कोशिश की है। अगर पुलिस के जरिये किसी को धमकाया जाता तो  इसकी खबर हर जगह होती।

विज्ञापन


असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि लेकिन मैंने स्थानीय समाचार और टीवी चैनलों पर खबर नहीं देखी है। राभा हसोंग चुनाव हुए, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। असम में 22 हजार से ज्यादा गांव हैं, लेकिन उन्होंने केवल एक या दो का उदाहरण दिया है। प्रशासन सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन और पुलिस तटस्थ रहेगी। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मांस-मछली खाने वाले गंदे होते हैं', मुंबई में मांसाहार पर रार, मनसे ने दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। हमें कोई खास आरोप हो तो बताएं। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में नाम वापसी नहीं हुई है। 300 सीटों पर दो हजार से अधिक ने नामांकन किया। इतने ज्यादा नाम वापस नहीं लिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन कानून पर बहकावे में न आएं वतन परस्त मुसलमान; संपत्ति पर हमला बताना सदी का झूठ

उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि चुनाव परिणाम क्या होगा? विपक्ष एकजुट होकर लड़े तो हमारे लिए भी चीजें आसान होंगी। हमें भी पता चल जाएगा कि हम कहां खड़े हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव को एक साल बीत चुका है और विधानसभा चुनाव एक साल बाद है। हम चाहते हैं कि चुनाव ऐसा हो कि हम लोगों की भावनाओं को समझ सकें। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।  कांग्रेस ने पिछले दिनों भाजपा और पुलिस पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को धमकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed