फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Sarma's allegation on Congress leader Gaurav Gogoi, said- his wife has good relations with Pakistani Army

Assam: सीएम हिमंत सरमा का कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर आरोप, कहा- उनकी पत्नी के पाकिस्तानी सेना से अच्छे संबंध

Tue, 06 May 2025 03:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Tue, 06 May 2025 03:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा। गोगोई भी व्यक्तिगत रूप से, न कि आधिकारिक हैसियत से पाकिस्तान गए थे और वहां 15 दिन तक रहे थे।

विज्ञापन
CM Sarma's allegation on Congress leader Gaurav Gogoi, said- his wife has good relations with Pakistani Army
हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा। गोगोई भी व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान गए थे और वहां 15 दिन तक रहे थे। उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न भी गोगोई के साथ गई थीं, लेकिन वह सात दिन बाद वापस लौट आईं, जबकि गोगोई सात दिन और रुके। सीएम ने कहा कि गौरव गोगोई को बताना चाहिए कि उन्होंने 15 दिनों तक पाकिस्तान में क्या किया? क्या उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सेना की मदद की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन पीएम वहां आधिकारिक हैसियत से गए थे। अगर गोगोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में वहां गए होते, तो हम सवाल नहीं उठाते, लेकिन वह वहां व्यक्तिगत हैसियत से गए थे और हम जानना चाहते हैं कि उस देश में उनका स्वागत किसने किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गवाहों के बयान कॉपी-पेस्ट करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- यह न्याय प्रणाली के लिए खतरा

सीएम सरमा ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और भारत में उसके सहयोगियों के बीच संबंधों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है और हमारे पास सबूत हैं कि वह गोगोई वाघा-अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान गए थे। हालांकि हमें डाटा को प्रमाणित करने के लिए वैधानिक प्रावधानों को पूरा करने की आवश्यकता है और इसके लिए समय की आवश्यकता है। हमने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है और 10 सितंबर तक हम इसे पूरा कर लेंगे। एसआईटी आवश्यक स्थानों पर गई थी, लेकिन साक्ष्य एकत्र करने की एक प्रक्रिया होती है।

90 युवाओं को पाकिस्तानी दूतावास ले गए थे गोगोई: सरमा
सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने इस्राइल की यात्रा के दौरान बताया था कि उनका पासपोर्ट खो गया है और इससे डाटा का नुकसान हो गया। पाकिस्तान से लौटने के बाद गोगोई 90 युवाओं को पाकिस्तानी दूतावास भी ले गए थे और उनमें से कई ने बाद में दावा किया कि उन्हें पहले नहीं बताया गया था कि उन्हें वहां ले जाया जा रहा है। सरमा ने आरोप लगाया कि वे युवाओं को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे। 

सीएम ने कहा कि उनके परिवार में केवल गोगोई ही भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने अपने दो बच्चों की भारतीय नागरिकता छोड़ दी है। जब हमें दस्तावेजी साक्ष्य मिल जाएंगे तो हम उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और जब मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया जाएगा तो जांच के लिए अधिक गुंजाइश होगी। असम सरकार के पास इस मामले पर सीमित अधिकार है और वह एक निश्चित बिंदु तक ही जांच कर सकती है।


ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से तनाव के बीच 54 साल बाद सुरक्षा मॉक ड्रिल क्यों, कब और कैसे होगी; क्या तैयारी?

गोगोई ने सीएम पर किया पलटवार
सीएम सरमा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और उनका परिवार को घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगारी, स्कूलों में किताबों की कमी और बच्चों की तस्करी जैसे असली मुद्दों पर काम कर रहे हैं। 

साथ ही गोगोई ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि उनकी पत्नी और खुद पर बने एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपों में दम है, तो सरकार को जांच की रिपोर्ट जनता के सामने रखनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने जब असम की महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया, तब ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने फिर से गोगोई परिवार का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed