{"_id":"61ad1d73e98e6b6da207d5cb","slug":"cm-pinarayi-vijayan-communal-agenda-of-rss-failed-in-kerala-due-to-strong-left-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: सीएम विजयन ने कहा- वामपंथियों के कारण केरल में संघ का सांप्रदायिक एजेंडा विफल रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हमला: सीएम विजयन ने कहा- वामपंथियों के कारण केरल में संघ का सांप्रदायिक एजेंडा विफल रहा
Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा आरएसएस और संघ परिवार सार्वजनिक तौर पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वे समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं और सांप्रदायिक प्रचार फैला रहे हैं।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को थालास्सेरी में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को लेकर आरएसएस और संघ परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजबूत वामपंथी आंदोलन के कारण आरएसएस का सांप्रदायिक प्रचार केरल में जोर पकड़ने में विफल रहा।
विज्ञापन
सीएम पिनाराई विजयन अलाप्पुझा में पी कृष्णा पिल्लई मेमोरियल स्टडी सेंटर का उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा आरएसएस हमारे कपड़ों और हमारे खाने पर घृणा फैलाने की कोशिश रहा हैं जो केरलवासियों को अस्वीकार्य है। अब वे सार्वजनिक तौर पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वे समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं और सांप्रदायिक प्रचार फैला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सबरीमाला के प्रसाद में हलाल गुड़ के इस्तेमाल को लेकर भी संघ परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबरीमाला में परोसे जाने वाले प्रसाद के लिए हलाल भोजन और हलाल प्रमाणीकरण भी आरएसएस के एजेंडे का हिस्सा था। सीएम विजयन ने कहा कि संघ परिवार ने वाम मोर्चे को कमजोर करने के लिए विभिन्न सांप्रदायिक एजेंडे का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप सभी ने हलाल भोजन पर हाल के विवाद पर ध्यान दिया होगा। क्या यह हमारे समाज के लिए कुछ नया है? ऐसा कहा जाता है कि संसद में भी हलाल भोजन परोसा जाता है। सबरीमाला में हलाल अंकन वाला प्रसाद एक शिवसेना नेता द्वारा आपूर्ति किया गया था।
सीएम विजयन ने कहा कि संघ परिवार का सांप्रदायिक एजेंडा कई अन्य राज्यों में प्रभावी है और वे कांग्रेस पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कई राज्यों की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति जानते हैं। उन राज्यों में वाम दल नहीं है और ऐसे राज्यों में भाजपा अपना आधार बढ़ाने के लिए कांग्रेस का उपयोग करके तेज गति से बढ़ रही है। जबकि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करती है। लेकिन सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक राजनीति का सहारा दोनों ले रहे हैं।