फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Palaniswami calls up J&K CM Mehbooba over return of 130 Tamilnadu tourists

तमिलनाडु के CM ने किया महबूबा को फोन, J&K में फंसे 130 पर्यटकों की वापसी के लिए मांगी मदद

Wed, 09 May 2018 03:28 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Wed, 09 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
CM Palaniswami calls up J&K CM Mehbooba over return of 130 Tamilnadu tourists

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी चपेट में आकर तमिलनाडु के 22 वर्षीय पर्यटक की मौत के एक दिन बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात की। पलानीस्वामी ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री से उनके राज्य में मौजूद अपने यहां के 130 पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी।

विज्ञापन

 
श्रीनगर के बाहरी एरिया में नारबल के करीब सोमवार को हुई एक उपद्रव में फंस गए पर्यटक चेन्नई निवासी आर. तिरुमानीसेल्वम के सिर में भीड़ की तरफ से मारे गए पत्थर की चोट से घातक चोट आई थी और बाद में उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मंगलवार को एक अधिकृत बयान में तिरुमानीसेल्वम की मौत पर शोक जताते हुए उसके परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। बयान में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात होने की जानकारी दी कहा कि उनसे 130 पर्यटकों की वापसी के लिए मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली में तमिलनाडु निवास को किया है सक्रिय
मुख्यमंत्री ने बताया कि नई दिल्ली में तमिलनाडु निवास के अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार से मदद लेकर तिरुमानी का शव वापस तमिलनाडु लाने और अन्य पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास शुरू करने के लिए सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed