{"_id":"590f9c744f1c1b6002850a87","slug":"cm-of-naxal-affected-states-will-meet-today-in-delhi-with-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री राजनाथ ने कहा बीते 20 साल में नक्सलियों ने मारे हैं हमारे 12 हजार लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गृहमंत्री राजनाथ ने कहा बीते 20 साल में नक्सलियों ने मारे हैं हमारे 12 हजार लोग
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 08 May 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सल समस्या को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मुझे विश्वास है कि पूरी ताकत और नई रणनीति के साथ हम नक्सलियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। गृह मंत्री ने कहा है कि वामपंथी कट्टरपंथ से लड़ने का मूलभूत नियम है कि उनकी वित्तीय संसाधनों तक पहुंच को रोक दिया जाए। उन्होंने बताया कि बीते बीस वर्षों में माओवादी हिंसा के कारण लगभग 12,000 लोगों की जानें गई।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या का तुरत-फुरत हल नहीं निकला जा सकता, इसका कोई शॉर्टकट भी नहीं है, इस समस्या को लघु-अवधि, मध्यम-अवधि और दीर्घकालिक हलों के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि विकास को रोकने और बंदूक की नोक पर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि जमीन पर सुरक्षाबलों में नेतृत्व की कमी नहीं होनी चाहिए। उद्देश्य और कार्रवाई में एकता जरूरी है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि नक्सल ऑपरेशन पर राज्यों को अपना अधिकार सुनिश्चित करना होगा और सीआरपीएफ के साथ सहयोग कर काम करना होगा।
विज्ञापन
10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के सीएम के.सी. राव और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू उपस्थित नहीं हुए।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा अधिकारियों से कहा है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में किसी सड़क की मरम्मत या विकास कार्य पर नजर रख रहे सुरक्षाकर्मियों पर लगातार होने वाले हमलों का समाधान तलाशने के लिए वे कुछ अलग तरह से विचार करें। गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में 90 प्रतिशत नक्सली गतिविधियां 35 जिलों में सिमट गई हैं। अफसरों के मुताबिक नक्सलियों का प्रभाव 10 राज्यों के 68 जिलों में है।