Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Neiphiu Rio renews demand to lift Protected Area Permit regime from Nagaland

Nagaland: नगालैंड में संरक्षित क्षेत्र परमिट को हटाने की मांग तेज, सीएम नेफ्यू रियो ने केंद्र सरकार से की अपील

Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
सार

सीएम रियो ने कहा कि केंद्र ने 1 से 10 दिसंबर तक हॉर्नबिल महोत्सव को देखते हुए पीएपी में अस्थायी छूट तो दी है, लेकिन यह सिर्फ एक तात्कालिक समाधान है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस साल जनवरी में इस मुद्दे पर विचार किया था और बार-बार केंद्र सरकार को पत्र भेजे गए हैं।

विज्ञापन
CM Neiphiu Rio renews demand to lift Protected Area Permit regime from Nagaland
नेफ्यू रियो, नगालैंड के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य से प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों के लिए यह नियम बड़ी बाधा बन रहा है और नगालैंड की स्थिति को देखते हुए इसे स्थायी रूप से खत्म किया जाना चाहिए। रविवार को कोहिमा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम 'नगालैंड यूनाइटेड - विश्वास, आशा और पुनरुत्थान का एक समागम' में बोलते हुए सीएम रियो ने कहा कि विदेशी मेहमान अक्सर परमिट में देरी के कारण कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। इस बार अमेरिकी प्रचारक फ्रैंकलिन ग्रैहम को मुख्य वक्ता होना था और वे हॉर्नबिल फेस्टिवल के उद्घाटन में भी शामिल होने वाले थे, लेकिन उनके दस्तावेज और मंजूरी समय पर न मिल पाने के कारण वे नहीं आ सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka Politics: '...तूफान से पहले सन्नाटा', सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की सुलह पर विपक्ष का तंज
विज्ञापन


पीएपी क्या है?
प्रोटेक्टेड एरिया परमिट वह दस्तावेज है जिसकी जरूरत विदेशी नागरिकों को देश के कई संवेदनशील इलाकों- जैसे नगालैंड, मिजोरम, और मणिपुर- में यात्रा करने के लिए पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रियो की दलील
सीएम रियो ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाएगी और स्थायी समाधान निकालेगी। उन्होंने कहा, 'नगालैंड को जमीनी परिस्थिति के आधार पर अलग तरह से देखा जाना चाहिए। राज्य हमेशा शांति और सद्भाव चाहता है।'


कार्यक्रम में विश्वास, एकता और शांति का संदेश
सीएम रियो ने कार्यक्रम में आए बिली ग्राहम इवेंजेलिस्टिक एसोसिएशन (बीजीईए) के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और 1972 में आयोजित ऐतिहासिक 'बिली ग्रैहम क्रूसेड' को याद किया, जिसमें वे किशोरावस्था में शामिल हुए थे। उन्होंने नगा समाज में सुसमाचार और शिक्षा के सकारात्मक प्रभावों को भी रेखांकित किया। जैसे-जैसे क्रिसमस और हॉर्नबिल उत्सव करीब आ रहा है, मुख्यमंत्री ने लोगों से भाईचारे, शांति और मेल-जोल के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

यह भी पढ़ें - Parliament session: शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक

हजारों लोगों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में युवा, बुजुर्ग और बच्चों समेत हजारों लोग शामिल हुए। पूरा स्टेडियम प्रार्थना, संगीत और उपासना के माहौल से भरा रहा। मुख्य संदेश में रेव. रॉबर्ट कुनविल ने कहा कि इंसान को कभी-कभी दुनिया की भागदौड़ से हटकर ईश्वर की आवाज सुनने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed