{"_id":"692c7ba4382ab48b93073a14","slug":"ahead-of-parliament-winter-session-senior-congress-leaders-meet-at-sonia-gandhi-s-residence-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament session: शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament session: शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर अहम बैठक
Sun, 30 Nov 2025 10:48 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर बैठक।
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने रविवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर पर बैठक की और सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद थे। बैठक में नेताओं ने चुनाव सुधारों पर चर्चा की मांग उठाने का फैसला किया है, जिसमें एसआईआर शामिल होगा।
विज्ञापन
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी नेता सोमवार को सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे के ऑफिस में मिलकर संसद में अपनी साझा रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एक सर्वदलीय बैठक हुई और फिर राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की भी मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष के विचारों पर विचार करने के बाद, संसदीय मामलों के मंत्री ने संकेत दिया है कि चुनाव सुधारों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा, पूरा विपक्ष चाहता है कि चुनाव सुधारों पर चर्चा हो, क्योंकि ऐसी चर्चा पहले भी हुई है। यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा, हमारा रुख साफ है। विपक्ष की चिंताओं को देखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री ने संकेत दिया था कि वे चुनाव सुधारों पर चर्चा करने पर विचार करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने की जरूरत है क्योंकि लाल किला अब सुरक्षित नहीं है क्योंकि वहां आतंकवादी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, महंगाई, बेरोजगारी, संघीय ढ़ांचा से छेड़छाड़ और विपक्ष शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार जैसे मुद्दे भी हैं और इन पर चर्चा करने की ज़रूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम राष्ट्रीय राजधानी में बढ़े वायु प्रदूषण पर भी चर्चा चाहते हैं। तिवारी ने कहा, हम कल सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के चैंबर में मिलेंगे और अपने आगे के कदम पर फैसला करेंगे और अपनी रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस की बैठक में जयराम रमेश, मनीष तिवारी और मणिकम टैगोर जैसे शीर्ष नेता भी शामिल हुए।