फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM mohan Yadav did griha pravesh in new house in Delhi, Delhi Chief Minister Rekha Gupta became guest

MP News: CM यादव ने दिल्ली के नए घर में किया गृह प्रवेश, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनीं पहली मेहमान

Thu, 28 Aug 2025 08:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के लुटियंस स्थित अपने नए घर में गुरुवार शाम को गृह प्रवेश कर लिया है।  सीएम यादव के इस नए घर की पहली मेहमान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा यादव बनीं। रेखा गुप्ता ने सीएम को उपहार के रूप में एक गणेश प्रतिमा दी है।

विज्ञापन
CM mohan Yadav did griha pravesh in new house in Delhi, Delhi Chief Minister Rekha Gupta became guest
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के लुटियंस स्थित अपने नए घर में गुरुवार शाम को गृह प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री यादव के साथ इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा। सूत्रों ने बताया कि, गुरुवार दोपहर को सीएम और उनका परिवार राजधानी पहुचा। इसके बाद पूजा अर्चना कर सीएम ने गृह प्रवेश किया। सीएम यादव के इस नए घर की पहली मेहमान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा यादव बनीं। रेखा गुप्ता ने सीएम को उपहार के रूप में एक गणेश प्रतिमा दी है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर बताया कि, आज नई दिल्ली में निवास दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का आगमन हुआ। उनसे विभिन्न सामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर लिखा,आज नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। दिल्ली और मध्यप्रदेश दोनों ही राज्यों में जनता के जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प एक समान है। इस मुलाकात में विकास के अनुभवों, सुशासन के संकल्प और जनसेवा के प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस में 14 अशोक रोड स्थित एक बंगला अलॉट हुआ है। इसमें वर्षों से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रह रही थीं। फरवरी माह में सीएम यादव ने अफसरों की टीम के साथ इसका निरीक्षण भी किया था। यादव ने  निरीक्षण के दौरान इस बंगले में अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव करने के निर्देश भी दिए थे। दिल्ली प्रवास के दौरान डॉ. यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ रात्रि विश्राम भी कर सकें, ऐसी कुछ व्यवस्था भी बंगले में की गई हैं। इसके अलावा उनका परिवार भी रह सके इसलिए भी तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं। घर के रिनोवेशन होने के बाद गुरुवार शाम को शुभ मुहूर्त में सीएम डॉ. यादव ने इस बंगले में प्रवेश किया है। अभी तक दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चाणक्यपुरी स्थित न्यू मध्य प्रदेश भवन में ठहरते थे। सूत्रों का कहना है कि,सीएम ने दिल्ली में यह आवास इसलिए लिया है कि उनके प्रवास से जुड़ी गोपनीयता बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह बंगला पूरी तरह उपयुक्त है। इसके आसपास ही संसद भवन और सभी मंत्रालय भी हैं। एयरपोर्ट भी यह 13 किमी की दूर है, जबकि न्यू मध्य प्रदेश भवन भी छह किमी दूर है। सीएम के इस नए बंगले के पड़ोसी तेलंगाना के पूर्व भाजपाध्यक्ष और वर्तमान में गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार है।

शिवराज ने नहीं लिया था दिल्ली में घर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी दिल्ली में बंगला अलॉट नहीं करवाया था। वे मध्यप्रदेश आकर ही ठहरते थे और यहीं अधिकारियों की बैठक लेते थे। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान को सफदरजंग रोड पर बंगला अलॉट हुआ है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए कभी भी मध्यप्रदेश भवन का उपयोग ठहरने के लिए नहीं किया था। वे दिल्ली प्रवास के दौरान राजदूत मार्ग स्थित अपने घर पर ठहरते थे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में लोधी स्टेट में सरकारी आवास अलॉट करवाया था।

दिल्ली के अलावा भोपाल-उज्जैन में भी है सीएम आवास
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का राजधानी भोपाल के अलावा उज्जैन में भी सीएम हाउस तैयार किया गया है। उज्जैन में कोठी रोड स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति के बंगले को भी सीएम हाउस बनाया गया है। सीएम यहां से प्रशासनिक कार्यों को निपटा सके इसलिए इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा उज्जैन में सीएम के अब्दालपुर और फ्री गंज क्षेत्र में भी घर है।


सूत्रों का कहना है कि, पिछले वर्ष मध्यप्रदेश के सीएम दिल्ली प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से मिलने तीन मूर्ति मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम यादव ने असम के सीएम से बंगले अलॉट होने की प्रक्रिया की जानकारी ली थी। इसके बाद सीएम के कार्यालय ने दिल्ली में मध्यप्रदेश के सीएम को बंगला अलॉट करने के संदर्भ में फाइल चलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed