{"_id":"59f1b4064f1c1bda538b9248","slug":"cm-mehbooba-mufti-meets-union-minister-rajnath-singh-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM महबूबा और राजनाथ की अहम बैठक, कहा- घाटी में हिंसा में कमी आई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM महबूबा और राजनाथ की अहम बैठक, कहा- घाटी में हिंसा में कमी आई
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में हिंसा में आई कमी से केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकार में आत्मविश्वास बढ़ा है। बातचीत का रास्ता खोलने के लिए पूर्व आईबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति के बाद अब दोनों सरकारें पंचायत चुनाव कराने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली में राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। वहीं, वार्ताकार नियुक्त होने के दो दिन बाद दिनेश्वर शर्मा ने भी मुख्यमंत्री महबूबा से दिल्ली के कश्मीर हाउस में बृहस्पतिवार को मुलाकात की।
विज्ञापन
महबूबा और राजनाथ के बीच इस अहम बैठक में राज्य और केंद्र के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। करीब 45 मीनट की बैठक के बाद महबूबा और राजनाथ ने अकेले में 15 मिनट तक बातचीत की। पिछले दस दिनों में महबूबा और राजनाथ की यह दूसरी मुलाकात है। महबूबा ने कहा कि गृहमंत्री से विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री के घोषित 80000 करोड़ के पैकेज पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
बातचीत के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी में हिंसा की घटनाओं में गिरावट आई है और वहां के हालात बेहतर हो रहे हैं। महबूबा ने हालांकि पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल को तो नकार दिया, लेकिन उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा का सवाल सबसे अहम है।
पिछला पंचायत चुनाव 2011 में हुआ था। सरकार ने 2016 में फिर से यह चुनाव कराने का फैसला किया था, लेकिन हिजबुल आतंकी बुरहान बानी की मौत के बाद भड़की हिंसा की वजह से इसे टाल दिया गया था।