{"_id":"631f353b273c6a3bf225c9c2","slug":"cm-mamata-banerjee-says-some-parties-and-media-houses-never-talk-of-west-bengal-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कुछ पार्टियां हमेशा राज्य को बदनाम करने में लगी रहती हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कुछ पार्टियां हमेशा राज्य को बदनाम करने में लगी रहती हैं
Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:03 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी जो दिल्ली पर शासन करती है, वह केवल व्यवधान चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल कभी भी बंगाल की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं करते। मीडिया का एक वर्ग भी ऐसा ही करता है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी(फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कुछ राजनैतिक पार्टियां हमेशा केवल पश्चिम बंगाल की नकारात्मक छवि बनाने की कोशिश में लगी रहती हैं। साथ ही मीडिया का एक खास समूह भी इसमें उनका सहयोग करता है। उन्होंने ये आरोप उत्कर्ष बांग्ला स्कीम के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र के वितरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां उनकी सरकार द्वारा कौशल विकास और एमएसएमई क्षेत्र में किए गए कामों की उपेक्षा करते हैं। इसके तहत हमने एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। सीएम ममता ने जोर देकर कहा कि साल 2020-21 में कोरोना महामारी के दौरान देश के अन्य राज्यों की रोजगार दर में जहां 45 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन हमने उस समय में भी 40 प्रतिशत अधिक रोजगार पैदा किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आम आदमी को चोट पहुंचाने वाले व्यवधानों को राज्य में किसी तरह की अनुमति नहीं देते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी जो दिल्ली पर शासन करती है, वह केवल व्यवधान चाहती है। इनमें से कुछ दल कभी भी बंगाल की उपलब्धियों के बारे में बात नहीं करते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया का एक वर्ग भी ऐसा ही करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया और अन्य राजनैतिक पार्टियों का अस तरह का व्यवहार हमारे कामों में अपनाई जाने वाली नीतियों और जरूरी जानकारी के प्रसार को रोकता है। ये जानकारी निवेशकों और उद्यमियों की मदद कर सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए तत्कालीन वाम मोर्चा शासन के खिलाफ भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उस सरकार ने बंगाल में औद्योगिक वातावरण को अपने शासन के 34 सालों के दौरान अव्यवस्थित राजनीति के चक्कर में बर्बाद कर दिया।