फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee reduce Petrol-Diesel cost in West Bengal

मोदी सरकार पर ममता का दबाव, बंगाल में घटाई पेट्रोल-डीजल की कीमत

Tue, 11 Sep 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 11 Sep 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee reduce Petrol-Diesel cost in West Bengal

भारत बंद को लेकर एक साथ आईं विपक्ष की 21 राजनीतिक पार्टियों का प्रयास बेशक ज्यादा असरदार नहीं रहा लेकिन कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर केंद्र पर दबाव बनाने शुरू कर दिया है। आंध्र प्रदेश और राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपये की कटौती की है। सोमवार 10 सितंबर को व्यापक बंद के अपने फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक मंच पर विरोध करने जुटे थे। जिसके बाद नई दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। छिटपुट घटना के बीच अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की कवायद आंध्र प्रदेश सरकार ने कल ही कर दी थी। इसके एक दिन पहले ही राजस्थान सरकार द्वारा भी पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर दी गई थी।

विज्ञापन

 
वहीं आज मंगलवार को ममता सरकार ने भी पश्चिम बंगाल में जनता को महंगाई से राहत देते हुए यहां पेट्रोल-डीजल एक रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कटौती के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 82.84 रु/लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दाम में एक रुपये कम होने के बाद इसकी कीमत 74.9 रु/लीटर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिला दें कि ममता की तृणमूल सरकार कांग्रेस द्वारा आयोजित इस भारत बंद का हिस्सा नहीं थी। कांग्रेस के प्रस्ताव से अलग हटकर सरकार ने राज्य में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार यानी कल ही बंगाल यातायात कंपनी बंग्लाश्री कॉर्प ने अपने बस के किराए में भी कटौती की थी। बंग्लाश्री बस सेवा का शुभारंभ जल्द हुआ है जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने ही हरी झंडी दी है। 

ऐसे में जब केंद्र सरकार विपक्ष के विरोधों का सामना कर रही है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य सरकारों द्वारा अपनी जनता के लिए कम की गई पेट्रोल-डीजल की कीमत से निश्चित तौर पर मोदी सरकार पर दबाव बनना तय है। देखना है कि राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल या फिर महंगाई को कम करने के लिए कौन सा राज्य सामने आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed