फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee leads a protest march against nrc

भाजपा ने एनआरसी के नाम पर बंगाल में एक भी व्यक्ति को छुआ, तो सबक सिखा देंगे: ममता बनर्जी

Thu, 12 Sep 2019 06:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee leads a protest march against nrc
ममता बनर्जी का एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च - फोटो : एएनआई

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में सड़क पर विरोध मार्च निकाला गया। इस विरोध मार्च में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एनआरसी के विरोध में नारे बुलंद किए। यह मार्च उत्तर कोलकाता के बीटी रोड पर चिड़िया मोड़ से लेकर श्यामबाजार फाइव प्वाइंट तक निकाला गया।  

विज्ञापन
 

उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिल सभी धर्मों के बीच भेदभाव पैदा करने के लिए लाया गया है और मैं इस बिल को नहीं मानती। ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वाले लोग आग से खेल रहे हैं। एनआरसी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वाले लोग आग से खेल रहे हैं। अगर भाजपा ने एनआरसी के नाम पर बंगाल में एक भी व्यक्ति को छुआ, तो हम उन्हें सबक सिखा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
बता दें कि ममता असम में एनआरसी से करीब 19 लाख लोगों को बाहर किए जाने को लेकर पहले भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुकी हैं। इससे पहले एनआरसी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से सात और आठ सितंबर को जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया था।


भाजपा का पलटवार 

वहीं प. बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि ममता सरकार एक करोड़ बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्याओं को बचा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करेंगे, घुसपैठियों को बाहर करेंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed