फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee claims, corona virus is spreading in West Bengal by truck coming from other states

सीएम ममता बनर्जी का दावा, पश्चिम बंगाल में अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक फैला रहे कोरोना वायरस

Thu, 08 Oct 2020 02:03 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 08 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee claims, corona virus is spreading in West Bengal by truck coming from other states
West Bengal CM Mamata Banerjee - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई नए दावे किए हैं। उन्होंने राज्य में फैल रहे संक्रमण के लिए अन्य राज्यों से आने वाले ट्रकों को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ममता बनर्जी ने जिले में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान हाल ही में झारग्राम में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक और लॉरी से संक्रमण फैल रहा है।

विज्ञापन


बनर्जी ने यह भी कहा कि संक्रमण किस माध्यम से आ रहा है इस पर अभी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है और ट्रकों के टायर की फॉरेंसिक जांच करना आवश्यक है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह संक्रमित नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारग्राम की सीमा झारखंड से लगती है। मुंबई, चेन्नई और अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक जिले से होकर गुजरते हैं। टोल प्लाजा से गुजरने वाली कुछ लॉरी की हम फॉरेंसिक जांच करवा सकते हैं जिससे पता चल सकता है इनके माध्यम से संक्रमण फैल रहा है या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वायरस कपड़ों और बैग से फैलता है या नहीं। बनर्जी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह (कोविड-19) हवा से भी फैलता है। दरअसल हमें यह पक्के तौर पर पता नहीं है कि यह कैसे फैल रहा है। हो सकता है कि यह उन बैग से फैल रहा हो जो हम इस्तेमाल करते हैं। हम बस यही कर सकते हैं कि हमें उचित एहतियाती कदम उठाने होंगे। झारग्राम में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हमें पहले से ही कदम उठाने होंगे।'

बनर्जी ने कहा कि बाहर के राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों को अपने साथ खाना लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों के ढाबे पर बैठकर खाने से भी वायरस फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed