फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM lands in jail if model suggested by AAP MLA is executed Sawant taunts Viegas news in hindi

Goa: गोवा के मुख्यमंत्री का AAP विधायक पर तंज, कहा- उनकी सुनेंगे तो जेल जाएंगे, एक साथी पहले ही सलाखों के पीछे

Fri, 26 Jul 2024 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jul 2024 03:18 PM IST
सार

करियर मार्गदर्शन से जुड़े पहलों पर चर्चा करते हुए आप नेता ने बताया कि उन्होंने राज्य में बेरोजगारी बढ़ने के मूल कारणों का विश्लेषण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कैरियर मार्गदर्शन का दृष्टिकोण सही नहीं है।

विज्ञापन
CM lands in jail if model suggested by AAP MLA is executed Sawant taunts Viegas news in hindi
प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक वेंजी वीगास पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर वह (वेंजी वीगास) पूर्व विधायकों द्वरा सुझाए गए मॉडलों को देखेंगे तो उन्हें जेल हो सकती है। दरअसल, दोनों नेता सदन में मानसून सत्र के दौरान छात्रों के करियर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई, जिसमें आप विधायक ने कहा कि गोवा सरकार द्वारा अपनाया गया मॉडल फेल है। वेंजी वीगास के इसी बयान पर सीएम प्रमोद सावंत ने पलटवार किया। 
विज्ञापन


वेंजी वीगास ने कहा, "करियर मार्गदर्शन के लिए इस सरकार का मॉडल फेल है।" इस पर पलटवार करते हुए गोवा सीएम ने कहा, "अगर हम उनके (वीगास) मॉडल को सुने तो मुख्यमंत्री को जेल हो जाती है। एक पहले से ही जेल में है।" बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। वह फिलहाल सीबीआई से जुड़े मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। 
विज्ञापन


गोवा सीएम ने आप विधायक के बयान पर किया पलटवार
इससे पहले करियर मार्गदर्शन से जुड़े पहलों पर चर्चा करते हुए आप नेता ने बताया कि उन्होंने राज्य में बेरोजगारी बढ़ने के मूल कारणों का विश्लेषण किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कैरियर मार्गदर्शन का दृष्टिकोण सही नहीं है। वेंजी वीगास ने कहा, "बच्चे हमारे उद्योग में विभिन्न नौकरियों का चयन नहीं कर रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एल्गोरिदम का उपयोग करके कैरियर सह-पायलटिंग के आधार पर करियर मार्गदर्शन करने का अनुरोध करूंगा।" वेंजी वीगास के इस बयान पर प्रमोद सावंत ने पलटवार करते हुए बताया कि पिछले पांच वर्षों से राज्य सरकार छात्रों के लिए स्कूलों में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed