{"_id":"61201e3a8ebc3e79b801e5a4","slug":"cm-khandu-said-arunachal-government-working-to-resolve-the-border-dispute-with-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत: सीएम खांडू ने कहा- असम के साथ सीमा विवाद के हल के लिए काम कर रही अरुणाचल सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बातचीत: सीएम खांडू ने कहा- असम के साथ सीमा विवाद के हल के लिए काम कर रही अरुणाचल सरकार
Sat, 21 Aug 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ईटानगर।
एजेंसी, ईटानगर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:57 AM IST
सार
- पेमा खांडू की सीमा विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से बात हो चुकी है
- 26 अगस्त को समिति सभी विधायकों और असम से लगते जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगी
विज्ञापन
PEMA KHANDU
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उनकी सरकार असम के साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी पहले ही असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से बात हो चुकी है और वह भी सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करने पर सहमत हैं।
विज्ञापन
सीएम खांडू ने बृहस्पतिवार रात को एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहमंत्री बमांग फेलिक्स की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की है जोकि इस मुद्दे पर पक्षकारों से कई दौर की सकारात्मक बातचीत कर चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को समिति सभी विधायकों और असम से लगते जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगी।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई एक सदस्यीय लोकल बाउंडी कमीशन द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर जमीनी काम चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश 730 किलोमीटर लंबी सीमा असम से लगती है।