फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Kejriwal said That Government will cooperate in making New Delhi railway station of international standard

दिल्ली: सीएम केजरीवाल बोले- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने में सहयोग करेगी सरकार

Fri, 24 Sep 2021 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Sep 2021 09:17 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां रोजाना लगभग 4.5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन की बिल्डिंग एरिया करीब दो लाख 20 हजार वर्ग मीटर में है।

विज्ञापन
CM Kejriwal said That Government will cooperate in making New Delhi railway station of international standard
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला स्टेशन बनाने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कई मायनों में केवल दिल्ली का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का सबसे महत्त्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुख-सुविधाओं में विकास होने से ज्यादा से ज्यादा यात्री दिल्ली आएंगे। इससे राजधानी के पर्यटन में विकास होगा और यहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्टेशन के विकास में अपना पूरा योगदान देगी। वे पूरी कोशिश करेंगे कि विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उसी प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलें जैसा कि विदेशों में देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां और अधिकारी इसमें सहयोग करेंगे। इस मीटिंग में उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, नीति आयोग के सीईओ, डीडीए समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां रोजाना लगभग 4.5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन की बिल्डिंग एरिया करीब दो लाख 20 हजार वर्ग मीटर में है। प्रस्तावित स्टेशन का आर्किटेक्चर सिग्नेशन स्टाइल और ऐतिहासिक व आधुनिक भारतीय संस्कृति दोनों से संबंधित हैं और इसे एक विशिष्ट पहचान देने की परिकल्पना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed