{"_id":"5d15912a8ebc3e3c7239ab9a","slug":"cm-kamal-nath-congratulates-police-for-arrest-of-kailash-vijayvargiya-son-akash-vijayvargiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश विजयवर्गीय के 'बल्लेबाज' बेटे की गिरफ्तारी पर सीएम कमलनाथ ने पुलिस को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश विजयवर्गीय के 'बल्लेबाज' बेटे की गिरफ्तारी पर सीएम कमलनाथ ने पुलिस को दी बधाई
Fri, 28 Jun 2019 11:00 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
आकाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी पर पुलिस को बधाई दी है। आकाश को नगर निगम के कर्मचारी को बल्ले से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है साथ में उन्हें इंदौर के राजबाड़ा में बिजली कटौती पर किए गए प्रदर्शन को लेकर भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि एक भाजपा नेता इस तरह से व्यवहार करता है, मैं पुलिस को उनपर कार्रवाई करने के लिए बधाई देता हूं। कानून सबके लिए बराबर है।
विज्ञापन
बता दें कि आकाश विजयवर्गीय की जमानत अर्जी को सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। विधायक को 11 जुलाई तक जेल में रहना होगा। आज भोपाल की विशेष अदालत में इस मामले में सुनवाई होगी। वहीं, विधायक के खिलाफ इंदौर नगर निगम लामबंद हो गया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने विधायक के खिलाफ सात पन्नों की आपत्ति लगाते हुए मांग की थी कि मामले की सुनवाई भोपाल की विशेष अदालत में होनी चाहिए। नगर निगम ने विधायक के खिलाफ 20 वकीलों की फौज खड़ी की है। नगर निगम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मामलों की सुनवाई के लिए भोपाल में विशेष अदालत बनाई गई है।
गौरतलब कि आकाश ने इंदौर के राजबाड़ा में बिजली कटौती को लेकर सीएम कमलनाथ का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन किया था, साथ में उन्होंने सीएम का पुतला भी फूंका था। इस मामले में आकाश समेत 50 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
