फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm k c Rao alleged that the BJP wanted to topple his government

Hyderabad: सीएम चंद्रशेखर का आरोप- विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा, गिराना चाहती सरकार

Mon, 31 Oct 2022 02:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 02:35 AM IST
सार

चंद्रशेखर ने विधायक खरीदने की कथित कोशिश वाले मामले को उठाते हुए कहा कि दिल्ली से ब्रोकर आए और हरेक विधायक को सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया। उनका इरादा तेलंगाना पर कब्जा करके मनमाना निजीकरण करने का था। 

विज्ञापन
cm k c Rao alleged that the BJP wanted to topple his government
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने के लिए सत्ताधारी टीआरएस के 20 या 30 विधायक खरीदने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन


उपचुनाव वाले मनुगोडे राव क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने विधायक खरीदने की कथित कोशिश वाले मामले को उठाते हुए कहा कि दिल्ली से ब्रोकर आए और हरेक विधायक को सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया। उनका इरादा तेलंगाना पर कब्जा करके मनमाना निजीकरण करने का था। 
विज्ञापन


हालांकि इस मिट्टी के सच्चे बेटों ने इस प्रस्ताव को ठोकर मार दी। उनका यह बयान टीआरएस के चार विधायकों को लुभाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजने के एक दिन बाद सामने आया है। राव ने इन चार विधायकों को जनता के सामने पेश भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरएस विधायक रोहित रेड्डी की शिकायत पर रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंद कुमार और सिम्हाजी स्वामी के खिलाफ 26 अक्तूबर की रात आपराधिक षड्यंत्र, भ्रष्टाचार रोकथाम कानून-1998 के तहत रिश्वत के प्रस्ताव व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


विधायक रोहित रेड्डी ने कहा कि उन्हें टीआरएस छोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed