फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Jayalalithaa and three Telugu governors

सीएम जयललिता की तेलुगू गवर्नर से रही अनबन, मगर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से रहा लगाव

Tue, 06 Dec 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
cm Jayalalithaa and three Telugu governors

सफल फिल्म करियर से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली जयललिता ने राजनीति के क्षेत्र में भी अपना एक अलग मुकाम बनाया। वे जब भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर पहुंची उन्हें तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके उन्होंने खुद को साबित किया और अपनी लोकप्रियता कायम रखी। हालांकि, मुख्यमंत्री रहते उनकी तमिलनाडु के तेलुगू राज्यपालों से हमेशा अनबन रहती थी।

विज्ञापन


90 के दशक में जब जयललिता मुख्यमंत्री बनीं तो उनका तमिलनाडु के तेलुगू राज्यपाल मारी चन्ना रेड्डी से अधिकारों को लेकर टकराव जनता के सामने आया था। जिसकी उस दौर में सार्वजनिक तौर पर चर्चा होती थी। जयललिता के मुख्यमंत्री रहते तमिलनाडु के अन्य तेलुगू राज्यपाल के रोसय्या थे जिनसे जयललिता के संबंध रोसय्या के मुकाबले काफी बेहतर थे। रोसय्या ने ही जयललिता को इस साल मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। गवर्नर बनने से पहले रोसय्या आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया था।

विज्ञापन

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में खूब चमका जयललिता का सितारा

cm Jayalalithaa and three Telugu governors

जयललिता की मौत के वक्त भी तमिलनाडु के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव तेलुगू ही हैं। सीएच विद्यासागर राव महाराष्ट्र और तमिलनाडु दोनों के राज्यपाल है। जयलिलता की गंभीर हालत की सूचना मिलते ही राज्यपाल राव महाराष्ट्र से रविवार को ही तमिलनाडु पहुंच गए थे।

राजनीति में आने से पहले जयललिता के तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ते काफी अच्छे थे। उन्होंने तेलुगू अभिनेता एनटी रामाराव के आंध्रप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले उनके साथ बतौर हीरोइन अनेक फिल्मों में काम किया था। एनटी रामाराव के अलावा जयललित ने अक्कीनेनी नागेशवर राव, कांथा राव, शोभन बाबु और कृष्णा के साथ भी फिल्मों में अदाकारी की। जयललिता की मौत पर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed