फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm Himanta says SIT report on Gaurav Gogoi and family's link with Pakistan damaging

Assam: सीएम हिमंत सरमा बोले- 'विनाशकारी' है गोगोई की पाकिस्तान संबंधों पर SIT की रिपोर्ट

Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
cm Himanta says SIT report on Gaurav Gogoi and family's link with Pakistan damaging
हिमंत बिस्वा सरमा और गौरव गोगोई - फोटो : ANI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट बहुत  नुकसानदेह और विनाशकारी है। सरमा ने  कहा कि सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस रिपोर्ट पर अनौपचारिक रूप से चर्चा हुई और हम इसे बाद में पत्रकारों के सामने सार्वजनिक करेंगे।

विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह एक  बेहद खराब रिपोर्ट है और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए। शर्मा ने कहा, चूंकि गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं, हम चाहते हैं कि देशभर के लोग इस रिपोर्ट के बारे में जानें, इसलिए हम दिल्ली से मीडियाकर्मियों को आमंत्रित करेंगे ताकि वे उनके वास्तविक चरित्र को जान सकें। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जल्द ही औपचारिक रूप से मंत्रिमंडल की बैठक में सूचीबद्ध की जाएगी।
विज्ञापन

 
'पूरी रिपोर्ट नहीं सिर्फ सार करेंगे सार्वजनिक'
अमस के सीएम ने गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु के बाद के घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा, हम इसे आज ही कर सकते थे, लेकिन राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने ऐसा न करने का फैसला किया। सरकार पूरी रिपोर्ट नहीं, बल्कि उसका सार सार्वजनिक करेगी। इस रिपोर्ट में कई सरकारी राज और कई लोगों के बयान दर्ज हैं। इसलिए हम रिपोर्ट का सार और उससे जुड़े दस्तावेज़ प्रकाशित करेंगे ताकि लोग इस बारे में जान सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी ने औपचारिक रूप से 10 सितंबर को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार इसकी विस्तार से जांच करेगी और इसे सार्वजनिक करने से पहले मंत्रिमंडल के समक्ष चर्चा के लिए रखेगी।


असम के सीएम ने किया था ये दावा
सरमा ने पहले दावा किया था कि एसआईटी ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख की नापाक गतिविधियों में एक ब्रिटिश नागरिक जिसने एक भारतीय सांसद से शादी की है की संलिप्तता स्थापित की है। उन्होंने दावा किया था कि जांच से यह भी पता चलता है कि कैसे पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने असम के एक सांसद की अपने देश में यात्रा को सुगम बनाया। गोगोई ने पूर्व में दावा किया था कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप बॉलीवुड की किसी सी-ग्रेड फिल्म की तरह हैं, जो फ्लॉप हो जाएगी क्योंकि असम के लोग सब कुछ समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed