फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Sarma took a jibe at Rahul Gandhi and Congress

Politics: 'गांधी परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार, यह न्याय यात्रा नहीं मियां यात्रा', सीएम हिमंता का तंज

Thu, 18 Jan 2024 06:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 18 Jan 2024 06:58 PM IST
सार

असम सीएम ने कहा कि मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार ही गांधी परिवार है। देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के एंडरसन को भगाने तक। देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। सरमा यहीं नहीं रूके, उन्होंने गांधी परिवार को डुप्लीकेट तक कह डाला।

विज्ञापन
CM Himanta Sarma took a jibe at Rahul Gandhi and Congress
राहुल गांधी, हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार कहने पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी पर गुरुवार को पलटवार किया। सरमा ने गांधी परिवार को देश का सबसे भ्रष्टा परिवार करार दिया। वे नहीं रूके, उन्होंने कहा, वे केवल भ्रष्ट परिवार ही नहीं बल्कि डुप्लीकेट परिवार भी है। उन्होंने कहा, यह न्याय यात्रा नहीं, मियां यात्रा है।

विज्ञापन


सरमा ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया और कहा, मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार ही गांधी परिवार है। देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के एंडरसन को भगाने तक। देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। सरमा यहीं नहीं रूके, उन्होंने गांधी परिवार को डुप्लीकेट तक कह डाला। उन्होंने कहा, यह परिवार केवल भ्रष्ट ही नहीं बल्कि डुप्लीकेट परिवार भी है। उनका तो परिवार का नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घुम रहे हैं। जैसे डुप्लीकेट लाइसेंस होता तो मैं पकड़ लेता। लेकिन डुप्लीकेट उपनाम होने पर क्या परिणाम होता है, मैं नहीं जानता। इसिलए वह घुम रहा है। उन्होंने कहा, यह न्याय यात्रा नहीं है, यह मियां यात्रा है। जहां-जहां पर भी मियां होंगे, वहां पर लोग होंगे, जहां मियां नहीं होंगे वहां पर लोग नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंचने पर शिवसागर जिले में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने असम की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा, असम सरकार पूरे देश में सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया था। उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed