फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Biswa Sarma said Assam govt consistently asking Centre to ban PFI

Assam: मुख्यमंत्री सरमा बोले- पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए केंद्र, आतंकी गतिविधियों के लिए बना रहा इको-सिस्टम

Sat, 24 Sep 2022 04:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 04:39 PM IST
सार

सरमा ने कहा, असम सरकार केंद्र से पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए कह रही है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि संगठन को प्रतिबंधित करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस संगठन के बारे में केंद्र को जानकारी दी है। 

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma said Assam govt consistently asking Centre to ban PFI
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल) - फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लगातार केंद्र से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाने के लिए कह रही है। सरमा ने कहा, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस संगठन को प्रतिबंधित करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


सरमा का कहना है कि पीएफआई कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों के लिए एक इको-सिस्टम बना रहा है और उनकी सरकार केंद्र से संगठन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करती रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य पुलिस ने संगठन के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के तहत अबतक 11 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सरमा ने कहा, असम सरकार केंद्र से पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए कह रही है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि संगठन को प्रतिबंधित करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने इस संगठन के बारे में केंद्र को जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंद्रह राज्यों में एक साथ पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 


सरमा ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या संगठन के कुछ मदरसों और मॉड्यूल के बीच कुछ संबंध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास खुफिया जानकारी हैकि पीएफआई ने एक इको सिस्टम बनाया है जो कुछ लोगों को आईएसआईएस और अल कायदा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed