फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Himanta Biswa Sarma and Lalduhoma meeting on Assam Mizoram Border Dispute

Assam: हिमंत बिस्व सरमा और लालडुहोमा के बीच बैठक, अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने में सहमत हुए असम-मिजोरम

Fri, 09 Feb 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Feb 2024 03:23 PM IST
सार

बैठक में सीएम सरमा और लालडुहोमा ने दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सामूहिक प्रयास पर सहमति जताई है। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बरतने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma and Lalduhoma meeting on Assam Mizoram Border Dispute
हिमंत बिस्वा सरमा, लालडुहोमा - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम और असम ने शुक्रवार को लंबे समय से चल रहे अंतर्राज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सहमति जताई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के सीएम लालडुहोमा को आमंत्रित किया। बता दें कि लालडुहोमा फिलहाल गुवाहटी में ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत हुए सरमा-लालडुहोमा
बैठक में सीएम सरमा और लालडुहोमा ने दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सामूहिक प्रयास पर सहमति जताई है। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति बरतने पर भी जोर दिया। मिजोरम के तीन जिले आइजोल, कोलासिब और ममित असम के कछार, कर्मगंज और हैलनकांडी जिलों के साथ 164.6 किमी सीमा साझा करते हैं। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से ही सीमा विवाद चल रहा है। मिजोरम का दावा है कि बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन (बीईएफआर) 1873 के तहत 1875 में अधिसूचित इनर लाइन आरक्षित वन का 509 वर्ग मील क्षेत्र उनका है। वहीं दूसरी तरफ असम 1933 को सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए मानचित्र में दिखाई गई सीमा को अपना क्षेत्र बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में हुआ भी भारी विवाद
इनर लाइन आरक्षित वन का एक बड़ा हिस्सा असम के अंतर्गत आता है। 1933 के सीमांकन के अनुसार क्षेत्र का एक निश्चित हिस्सा मिजोरम में पड़ता है। दोनों राज्यों के बीच सीमाओं का कोई जमीनी सीमांकन नहीं है। साल 2021 में असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद ने विशाल मोड़ ले लिया था, जब दोनों राज्यों के पुलिसबल ने सीमाओं पर गोलीबारी की थी। इस घटना में छह पुलिसकर्मी और एक असम के नागरिक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed