फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis expressed happiness over the extradition of Tahawwur Rana, said- will cooperate with NIA

Maharashtra: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से CM फडणवीस खुश, कहा- मुंबई हमले की जांच में NIA का सहयोग करेगी सरकार

Fri, 11 Apr 2025 02:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 11 Apr 2025 02:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि  तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। अब एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी। हमें जो भी जानकारी चाहिए, हम एनआईए से लेंगे। हम हमलों की जांच में उनकी पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन
CM Fadnavis expressed happiness over the extradition of Tahawwur Rana, said- will cooperate with NIA
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। एनआईए मामले की जांच कर रही है। हम जांच में एनआईए की पूरी मदद करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी और साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है। मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि साजिशकर्ता को भारतीय न्यायिक प्रणाली का सामना करने के लिए भारत लाया गया। कसाब को कानून के अनुसार फांसी दी गई, लेकिन साजिशकर्ता हमारी हिरासत में नहीं था। यह हमारे लिए एक बोझ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी हमले की योजना बना रहा था राणा , एनआईए ने अदालत में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब साजिशकर्ता एनआईए के पास है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। अब एनआईए जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में निर्णय लेगी। हमें जो भी जानकारी चाहिए, हम एनआईए से लेंगे। अगर उन्हें किसी सहायता की आवश्यकता होगी तो हम मुंबई पुलिस के माध्यम से पूरा सहयोग करेंगे।

मुंबई हमलों को लेकर 2010 में दिग्विजय सिंह की ओर से की गई टिप्पणी पर सीएम फडणवीस ने कहा कि सबसे पहले मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो बेवकूफों की तरह बोलते हैं। जब कसाब को फांसी दी गई और उसके बाद जब डेविड हेडली का बयान हमारी न्यायालय में दर्ज किया गया, तो यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि यह पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। इसलिए जो लोग अन्य साजिश सिद्धांतों का प्रचार करते हैं, मैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता। अब मुख्य साजिशकर्ता हमारी हिरासत में है और अब और भी चीजें सामने आएंगी।


ये भी पढ़ें: 'भारत के खिलाफ हमला करने से पहले दो बार सोचेंगे', तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर बोले असम सीएम

सार्वजनिक परिवहन के लिए शुरू होगी मुंबई 1 एकल कार्ड प्रणाली
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सार्वजनिक परिवहन के लिए एकल कार्ड मुंबई 1 जल्द ही शुरू किया जाएगा। एकल कार्ड का उपयोग मेट्रो, मोनो रेल, उपनगरीय लोकल ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन बसों में यात्रा के लिए किया जा सकता है। कार्ड एक महीने में तैयार हो जाएगा। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई के लोकल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी ट्रेनों को मंजूरी दी जाएगी। महाराष्ट्र में 1,73,804 करोड़ रुपये के रेलवे कार्य चल रहे हैं और इस वर्ष 23,778 करोड़ रुपये के नए कार्यों को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र में गोंदिया-बल्लारशाह रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है और इससे विदर्भ तथा पड़ोसी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच संपर्क बढ़ेगा। इस परियोजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4,019 करोड़ रुपये होगी। फडणवीस ने घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज सर्किट ट्रेन लाइन शुरू की जाएगी जो पर्यटकों को उन क्षेत्रों से होकर ले जाएगी जहां मराठा राज्य के संस्थापक के काल के किले स्थित हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed