फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis after meet Suresh Dhas Have requested Nikam to be special PP in sarpanch murder case

बीड सरपंच हत्या: कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्जवल निकम हो सकते हैं सरकारी वकील; दोषियों को सजा पर फडणवीस सख्त

Thu, 02 Jan 2025 07:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में भाजपा विधायक सुरेश धस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उज्जवल निकम को सरकारी वकील के रूप में नियुक्त करने की मांग की। वहीं सीएम ने कहा कि उन्होंने इसके लिए निकम से अनुरोध किया है।

विज्ञापन
CM Fadnavis after meet Suresh Dhas Have requested Nikam to be special PP in sarpanch murder case
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले के मसाजोग गांव में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा विधायक सुरेश धस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरपंच हत्याकांड में जाने-माने वकील और कसाब को फांसी दिलवाने वाले उज्जवल निकम को लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) के रूप में नियुक्त करने की मांग की। वहीं सीएम ने कहा कि उन्होंने इस मामले में निकम से सरकारी वकील बनने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा विधायक धस?
देवेंद्र फडणवीस से अपनी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अस्ठी के विधायक सुरेश धस ने कहा, 'मैंने एक पत्र सौंपा, जिसमें मैंने मांग की कि उज्जवल निकम को इस हत्याकांड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया जाए। मुझे विश्वास है कि वह इसे स्वीकार करेंगे। वह हमारी मदद करेंगे। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री से समर्थन मांगा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कही ये बात
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा, 'भाजपा विधायक धस ने एक ज्ञापन दिया और मामले में जाने माने वकील उज्जवल निकम को विशेष सरकारी अभियोजक के रूप में नियुक्त करने की मांग की। इस पर मैंने निकम से विशेष सरकारी अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) बनने का अनुरोध किया है। अगर वह तैयार होते हैं तो उन्हें नियुक्त किया जाएगा।'


उन्होंने कहा कि निकम ने मामले को संभालने के लिए दो दिन का समय मांगा है, ताकि वह यह तय कर सकें कि वह इस मामले में शामिल होंगे या नहीं।

कौन हैं उज्जवल निकम?
उज्जवल निकम 26/11 आतंकी हमले और 1993 मुंबई बम धमाकों जैसे कई बड़े मामलों में विशेष सरकारी वकील रहे हैं।

एसआईटी करेगी जांच
राज्य सरकार ने बुधवार को इस हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी बसवराज टेली करेंगे। टेली सीआईडी के आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed