फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Eknath Shinde slams Uddhav Thackeray for forgetting Hindutva and thoughts of Bala Saheb

Shiv Sena: एकनाथ शिंदे ने कहा- उद्धव हिंदुत्व भूल गए थे, बाला साहब के विचारों को भी भूले; इसलिए अलग होना पड़ा

Tue, 28 Nov 2023 03:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 03:12 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हिंदुत्तव के कारण उन्होंने उद्धव ठाकरे से अलग होना सही समझा। ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ठाकरे भूल गए थे कि शिवसेना बाल ठाकरे ने बनाई थी। शिवसेना ठाकरे में नेतृत्व में हिंदुत्तव को भूल गई थी।

विज्ञापन
CM Eknath Shinde slams Uddhav Thackeray for forgetting Hindutva and thoughts of Bala Saheb
Eknath Shinde. - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से खींचतान जारी है। शिवसेना के शिंदे गुट और ठाकरे गुट एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट की आलोचना की। उन्होंने शिवसेना के विभाजन के अपने फैसले को सही बताया और कहा कि उन्होंने हिंदुत्तव के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन


फिर से बताई अलग होने की वजह 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को ठाणे में आयोजित धर्मवीर-दो के मुहुर्त कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुत्तव के कारण उन्होंने उद्धव ठाकरे से अलग होना सही समझा। ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ठाकरे भूल गए थे कि शिवसेना बाल ठाकरे ने बनाई थी। शिवसेना ठाकरे में नेतृत्व में हिंदुत्तव को भूल गई थी। मुझे जानबूझकर ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी को घसीट रहे थे। इस वजह से मुझे बाला साहब की विचारधारा का समर्थन करने वाले सहयोगियों के साथ अलग होना पड़ा। 
विज्ञापन


इसलिए खास है धर्मवीर-दो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धर्मवीर एक मराठी बायोपिक है, जो शिंदे के गुरु आनंद दिघे के जीवन पर आधारित है। सीएम इसी के दूसरे सीजन के मुहुर्त कार्यक्रम में पहुंचे थे। संभावना है कि बायोपिक में भी ठाकरे से शिंदे के अलग होने को दिखाया जाएगा और यही कारण बताया जाएगा, जो आज शिंदे ने एक बार फिर दोहराई है। धर्मवीर-दो की शूटिंग नौ दिसंबर से शुरू होगी, जो लोकसभा चुनावों से ठीक पहले रीलीज होगी। बता दें, धर्मवीर के पहले सीजन में शिंदे को भी दिखाया गया है। पहले सीजन का अंत उनके मंत्री बनने पर होता है। अब वे सीएम है, आशा है कि नए सीजन में शिंदे के आगे का सफर भी दिखाया जाएगा। शिंदे के साथ-साथ बायोपिक में दीघे का जीवन अहम है। इसमें हिंदुत्व के लिए किए गए उनके कामों का भी चित्रण होगा, जैसे- राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट पूर्व पीएम लाल कृष्ण आडवाणी को देना, मलंग गाड मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस में उनकी भूमिका आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed