{"_id":"5db4b9508ebc3e93bb4c7e75","slug":"cm-devendra-fadnavis-says-we-have-emerged-as-the-largest-party-in-the-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, नेतृत्व में बना गठबंधन देगा स्थिर सरकार: फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, नेतृत्व में बना गठबंधन देगा स्थिर सरकार: फडणवीस
Sun, 27 Oct 2019 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Oct 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के आने के बाद भाजपा की सहयोगी पार्टी शिव सेना अब मुख्यमंत्री पद को लेकर दावे ठोक रही है। लेकिन बराबर की हिस्सेदारी मांग रही शिवसेना नेताओं के बयानों को खारिज करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपना रूख साफ करते हुए कहा कि गठबंधन में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और अगले पांच साल बीजेपी के नेतृत्व में ही सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में एक स्थिर सरकार देगा।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी। उन्होंने कहा, 'जनता ने बीजेपी, शिवसेना, आरपीआई, आरएसपी, शिव संग्राम वाले गठबंधन को बहुमत दिया है और फैसले का सम्मान होगा। किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा, 'फैसले के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। हम दिवाली के बाद विधायक दल का नेता चुनेंगे और इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत और स्थिर सरकार देगी।'
विज्ञापन
बता दें कि बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने शर्त रखते हुए कहा कि उसे ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहिए और बीजेपी नेतृत्व को यह लिखित में देना होगा।