{"_id":"5d35ce448ebc3e6c940d02a4","slug":"cm-devendra-fadnavis-says-i-have-already-said-i-will-be-chief-minister-for-second-time-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र फडणवीस ने किया साफ- मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवेंद्र फडणवीस ने किया साफ- मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा
Mon, 22 Jul 2019 08:25 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि वह सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे।
मुख्यमंत्री पद भाजपा और शिवसेना दोनों में विवाद की वजह बना रहा है और दोनों पार्टियों से नेता गाहे बगाहे इस पर बोलते रहते हैं।
फडणवीस ने मुंबई में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि मैं सिर्फ भाजपा का ही नहीं बल्कि शिवसेना, आरपीआई, राष्ट्रीय समाज पक्ष (राज्य सरकार में सभी सहयोगी पार्टियों) का भी मुख्यमंत्री हूं। जनता यह निर्णय करेगी कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारा काम ही हमारे लिए बोलेगा।
फडणवीस ने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं ही वापसी करूंगा।" उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठा रहे हैं। उनके जाल में मत फंसिए। दोनों पार्टियों में ऐसे कई लोग हैं जो अनावश्यक बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
इस बीच शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार शाम कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।