फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   cm devendra fadnavis said opposition in moving toward big defeat during maha janadesh yatra

महाजनादेश यात्रा के दौरान विपक्ष पर बरसे फडणवीस, कहा हार को छुपाने के लिए इस्तेमाल कर रहें है ईवीएम

Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 04 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
cm devendra fadnavis said opposition in moving toward big defeat during maha janadesh yatra
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाजनादेश यात्रा दौरान कहा कि विपक्षी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही हैं। विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ गोलबंदी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


राज्य में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस, राकांपा और मनसे सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने शुक्रवार को ईवीएम के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की और इस मुद्दे पर 21 अगस्त को विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


फडणवीस ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो ईवीएम का विरोध कर रहे हैं, उन्हें एहसास हो गया है कि वे जीतेंगे नहीं। वह महाजनादेश यात्रा के तहत गोंदिया में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हार स्वीकार कर ली है, इसलिए वे ईवीएम का इस्तेमाल बचाव के लिए कर रहे हैं। ईवीएम के खिलाफ महामोर्चा इस बार विपक्ष की महाहार साबित होगा। विपक्षी दलों को पता है कि वे ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और राकांपा के संदर्भ में फडणवीस ने कहा कि दोनों विपक्षी पार्टियां दिशाहीन हो गई हैं और भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार के समक्ष मुद्दों को उठाने में नाकाम हैं। उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि दोनों पार्टियों को आत्म मंथन करना चाहिए कि आखिर उनके अपने लोग उन्हें क्यों छोड़ रहे हैं। वे कई विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही हैं, लेकिन लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे। वहीं, जब लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं तो हम उसका संज्ञान लेते हैं और उनकी समस्या का समाधान करते हैं।


फडणवीस ने कहा कि अन्य पार्टियों के कई नेता भाजपा में शामिल होने के इच्छुक हैं, लेकिन हम उन्हीं को शामिल कर रहे हैं जिनका जनाधार हो और छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उनकी सरकार को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed