{"_id":"61086508c48c6170bc6b7e59","slug":"cm-bommai-said-karnataka-government-cabinet-expansion-till-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सीएम बोम्मई ने कहा- मंत्रिमंडल का बुधवार तक हो सकता है विस्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सीएम बोम्मई ने कहा- मंत्रिमंडल का बुधवार तक हो सकता है विस्तार
Tue, 03 Aug 2021 05:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:22 AM IST
सार
- बोम्मई मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए रविवार रात नई दिल्ली पहुंचे
- कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएं, यह भी बैठक में तय होगा
विज्ञापन
CM Basavaraj Bommai
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार तक हो सकता है। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी सोमवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में व्यापक चर्चा होनी है।
विज्ञापन
विस्तार एक बार में किया जाए या कई चरणों में चर्चा में यह भी शामिल होगा। बोम्मई मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए रविवार रात नई दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
I had a detailed discussion about govt expansion with JP Nadda, explained to him the ground situation in State. We want to give a credible and proactive cabinet...By tomorrow night they might give us the final list, it will be presented by the high command itself: Karnataka CM pic.twitter.com/3Tjt3xOji3
— ANI (@ANI) August 2, 2021
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, नामों की सूची को आज या कल तक अगर अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन पर भी ध्यान होगा। कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएं, यह भी बैठक में तय होगा।