फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cm bhupendra patel keeps home ministry kanubhai patel made finance minister Latest News Update

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे, कनुभाई पटेल को वित्त मंत्री बनाया गया

Thu, 16 Sep 2021 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

इससे पहले नए सीएम ने गुरुवार को 24 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद नए मंत्रिलंडल के साथ पहली बैठक की। बता दें कि गुजरात के नए मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मंत्रिमंडल में से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
cm bhupendra patel keeps home ministry kanubhai patel made finance minister Latest News Update
भूपेंद्र पटेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात में नए मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे। वहीं, कनुभाई पटेल को राज्य का वित्त मंत्री बनाया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पटेल गृह विभाग के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना एवं प्रसारण, उद्योग, खान एवं खनिज, शहरी विकास, शहरी आवास और नर्मदा तथा बंदरगाह विभाग का प्रभार भी अपने पास रखेंगे। जो किसी और को अलॉट नहीं किए गए हैं, वह भी पटेल ने अपने पास ही रखे हैं। इसके अलावा राजेंद्र त्रिवेदी को कानून मंत्री, जीतू वघानी को शिक्षा और रुषिकेष पटेल को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले नए सीएम ने गुरुवार को 24 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद नए मंत्रिलंडल के साथ पहली बैठक की। बता दें कि गुजरात के नए मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मंत्रिमंडल में से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है। पटेल की मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए 24 नए सदस्यों में 21 पहली बार मंत्री बने हैं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नए मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं को ट्वीट कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, 'गुजरात सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले पार्टी के सभी सहयोगियों को बधाई। यह वे उत्कृष्ट कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा और हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्हें आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed