फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Ashok Gehlot meets Rahul Gandhi on extension dispute in the Cabinet

मंत्रीमंडल में विस्तार विवाद को लेकर राहुल गांधी से मिले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

Wed, 26 Dec 2018 09:37 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 26 Dec 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
CM Ashok Gehlot meets Rahul Gandhi on extension dispute in the Cabinet
अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राजस्थान में कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे से जुड़ी खींचतान की खबरों की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम यहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक गहलोत के अलावा पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। 

विज्ञापन


इन तीन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के पहले पार्टी का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब डेढ़ घंटों तक बैठक की। राजस्थान में 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन बुधवार शाम तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद गत 17 दिसंबर को गहलोत ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी साथ में शपथ ली थी जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। चुनावी नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भी लंबी खींचतान देखने को मिली। मैराथन बैठकों और गहन विचार-विमर्श के बाद गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाने के फार्मूले पर सहमति बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed