{"_id":"59b7dfa44f1c1bfc7f8b654e","slug":"cm-arvind-kejriwal-on-10-day-vipassana-course-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों तक विपश्यना शिविर में रहेंगे केजरीवाल, मीडिया से बनाएंगे दूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
10 दिनों तक विपश्यना शिविर में रहेंगे केजरीवाल, मीडिया से बनाएंगे दूरी
एजेंसी, मुंबई
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के व्यस्त प्रचार अभियान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब विपश्यना ध्यान शिविर की राह ली है। केजरीवाल ने सोमवार की शाम पांच बजे से नासिक जिले के इगतपुरी में विपश्यना के 10 दिवसीय सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन
पढ़ें: जेटली मानहानि मामलाः केजरीवाल की लेटलतीफी से नाराज हाईकोर्ट, लगाया 5000 का जुर्माना
विज्ञापन
आप प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने बताया कि विपश्यना केंद्र प्रबंधन ने केजरीवाल से अपना फोन देने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने फोन सौंप दिया। सत्र के दौरान दिल्ली के सीएम अखबार, टेलीविजन या किसी भी तरह के मीडिया से दूर रहेंगे। सत्र का समापन 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: मोहल्ला क्लीनिक को LG की हरी झंडी लेकिन रखीं ये शर्तें
बता दें कि केजरीवाल पहले ही विपश्यना के 22 सत्र में भाग ले चुके हैं। पिछले साल भी अगस्त में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धरमकोट स्थित एक ध्यान केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में हिस्सा लिया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी केजरीवाल विपश्यना के लिए गए थे।