{"_id":"61fc39eb164c1535af300393","slug":"cm-arvind-kejriwal-appeals-to-give-vote-aap-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : सीएम केजरीवाल ने कहा- गोवा के भविष्य के लिए आप को वोट दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव : सीएम केजरीवाल ने कहा- गोवा के भविष्य के लिए आप को वोट दें
Fri, 04 Feb 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:54 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कांग्रेस ने भी गोवा में कई साल तक शासन किया, लेकिन अब उसके पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो गए। लोग नेता बनने के लिए कांग्रेस में जाते हैं और फिर भाजपा में चले जाते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Twitter @AamAadmiParty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अन्य पार्टियों के समर्थकों से अपील की कि वह गोवा के भविष्य के लिए आप को वोट करें। उन्होंने कहा कि मैं यहां भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों से अपील करने आया हूं। मैं आम आदमी आप पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं कह रहा हूं।
विज्ञापन
आगे कहा कि अपनी ही पार्टी में रहें, लेकिन गोवा का भविष्य और अपने परिवार का भविष्य बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। भाजपा पर निशान साधते हुए कहा, यह पार्टी पिछले 15 साल से गोवा में है, लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कांग्रेस ने भी गोवा में कई साल तक शासन किया, लेकिन अब उसके पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो गए। लोग नेता बनने के लिए कांग्रेस में जाते हैं और फिर भाजपा में चले जाते हैं। मैं अपील करता हूं कि अपने वोट को बंटने न दें, बल्कि आप को वोट करके इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन