फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Akhilesh written wrote a letter for four lakh women

इलाके की चार लाख महिलाओं को सीएम अखिलेश ने लिखी चिट्ठी

Thu, 01 Sep 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 01 Sep 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh written wrote a letter for four lakh women
- फोटो : amar ujala

सूबे की आधी आबादी को उनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। एक पेज के इस खत को शहर से लेकर गांव की हर महिला तक इसे पहुंचाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है।

विज्ञापन


इस तरह गोरखपुर मंडल में तीन लाख 94 हजार 550 और बस्ती मंडल में दो लाख 772 लोगों के घरों में मुख्यमंत्री की चिट्ठी पहुंचेगी। हफ्ते से दस दिन में इस चिट्ठी के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने खत में प्रदेश की माताओं और बहनों को समाजवाद व उसकी विचारधारा से अवगत कराया है।
विज्ञापन


खत में मुख्यमंत्री ने छह बिंदुओं के जरिए महिलाओं और बच्चों के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं को बताने का प्रयास किया है। इसमें सर्वाधिक जोर शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजवादी पेंशन योजना पर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लिखा है चिट्ठी में

CM Akhilesh written wrote a letter for four lakh women
​इसके अलावा बच्चों में नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में प्रसव की नि:शुल्क व्यवस्था, जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत 1400 रुपये का भुगतान, 102 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-419-0001 के बारे में भी बताया है।

‘नारी शक्ति की प्रतीक माताओं और बहनों...आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारी समाजवादी सरकार द्वारा संचालित समाजवादी पेंशन योजना के तहत आपका चयन किया गया है और रुपये 500 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा होती रहेगी। मुझे उम्मीद है कि इस धनराशि का उपयोग आप अपने परिवार की खुशहाली व बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगी।

खत पहुंचाने के लिए दोनों मंडलों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों को आदेश दिया गया है। चिट्ठी डाक से प्रेषित की जा रही है। इसमें अगर किसी तरह की कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- आरपी सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण, गोरखपुर-बस्ती मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed