फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cloudy and rainy weather may continue for coming 2-3 days in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर: घर से छाता लेकर चलें, 2-3 दिन मौसम का मिजाज रहेगा गड़बड़

Thu, 26 Jan 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Cloudy and rainy weather may continue for coming 2-3 days in Delhi-NCR
सांकेतिक चित्र - फोटो : file photo

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही दिल्ली-एनसीआर के आकाश में पानी भरे बादलों ने गर्जना शुरू कर दी थी। हवाएं भी इस बात की तस्दीक कर रही थी कि ठंड में बढ़ते तापमान पर लगाम लगेगी, और नतीजा यह हुआ के राजधानी गणतंत्र का सूरज नहीं देख पाई। राष्ट्रीय पर्व का जश्न बादलों और छिट-पुट बूंदाबांदी के बीच मना। गुरुवार दोपहर तक तो दिन में रात जैसा अहसास होने लगा। आलम यह रहा कि कुछ इलाकों में भरी दोपहर के समय गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग चले।

विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज गड़बड़ रहने वाला है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा यानी 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। गुरुवार रात में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed