फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   clerk will take class in government school at bihar

बाबू लेंगे बिहार के सरकारी स्कूलों में क्लास, सरकार ने शुरू की नई पहल

Sat, 28 Jan 2017 03:59 AM IST
पटना (ब्यूरो)
पटना (ब्यूरो) Updated Sat, 28 Jan 2017 03:59 AM IST
विज्ञापन
clerk will take class in government school at bihar
बिहार स्कूल
बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब बाबू लोग पढ़ाएंगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है। शुरुआत पटना जिले से हो रही है। जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन एक घंटे बच्चों को पढ़ाने का काम सौंपा गया है। 
विज्ञापन


साथ ही अधिकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा भी लेंगे। इसी के मद्देनजर पटना के डीएम संजय अग्रवाल शुक्रवार को शिक्षक की भूमिका में दिखे। डीएम राजधानी के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचने पर जिलाधिकारी को सरकारी स्कूल की हकीकत की भी जानकारी हुई। डीएम ने बच्चों से पूछा तो पता चला कि स्कूल में चार विषय के शिक्षक ही नहीं हैं। 
विज्ञापन


बच्चियों ने टॉयलेट साफ  नहीं होने की शिकायत के साथ कॉमन रूम तक की मांग कर डाली। डीएम को शिक्षक की भूमिका में देखकर शिक्षिकाओं ने भी अपनी बात सामने रखी। डीएम संजय अग्रवाल का कहना है कि अधिकारियों के स्कूल में पढ़ाने से वैल्यू एडीशन होगा और शिक्षा की क्वालिटी में सुधार होगा। इस पहल से  स्कूलों  की मॉनिटरिंग भी होगी और स्कूल का रिजल्ट अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed