फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cleanest-railway-stations-in-india, lucknow on 6th place

स्वच्छता सर्वे: देश में सबसे साफ है विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन, 6ठें नंबर पर लखनऊ

Wed, 17 May 2017 09:27 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 17 May 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
cleanest-railway-stations-in-india, lucknow on 6th place
indian railway
रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने स्टेशनों की स्वच्छता रिपोर्ट जारी की है। सर्वे रिपोर्ट में ए-1 श्रेणी वाले स्टेशनों में दक्षिण भारत का विशाखापत्तनम पहले और सिकंदराबाद स्टेशन दूसरे स्थान पर रहा। तीसरा स्थान उत्तर भारत के जम्मूतवी स्टेशन को मिला है। विजयवाड़ा चौथे और दिल्ली का आनंद विहार स्टेशन 5वें स्थान पर है। वहीं लखनऊ स्टेशन को इस सूची में छठा स्थान मिला है। इस लिस्ट में अहमदाबाद सातवें, जयपुर आठवें, पुणे नौंवे और बंगलुरू सिटी दसवें स्थान पर है।
विज्ञापन

 
रेलवे के स्वच्छता सर्वे में यूपी के शहरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यूपी के स्टेशनों में गोरखपुर रेलवे स्टेशन को 12वां और वाराणसी स्टेशन को 14वां स्थान मिला है। पिछले साल वाराणसी स्टेश 63वें पायदान पर था, पर इस साल वो 14वें स्थान पर आने में सफल रहा। वहीं, इस साल मुगलसराय जंक्शन 22वें स्थान पर है। पिछले साल इसकी रैंकिंग 74 थी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के इस अभियान के तहत ए-1 और ए श्रेणी वाले कुल 407 स्टेशनों का सर्वे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया है। ए-1 श्रेणी के कुल 75 स्टेशनों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, सर्वे में ए श्रेणी वाले स्टेशनों की बात करें तो 322 स्टेशनों में से पंजाब का ब्यास स्टेशन साफ-सफाई के स्तर पर पहले स्थान पर है। साउथ-सेंट्रल रेलवे का खम्मम स्टेशन दूसरे और सेंट्रल रेलवे का अहमदनगर स्टेशन तीसरे स्थान पर है। इस श्रेणी में उत्तर भारत के अन्य स्टेशन सफाई के मामले में काफी पीछे है। मुजफ्फरनगर 34वें तो रेवाड़ी 56वें स्थान पर। इसी तरह गुड़गांव 74वें स्थान पर है। दिल्ली कैंट 86वें नंबर पर है। मुरादाबाद को 97वां और बस्ती को 109वां स्थान मिला है।

cleanest-railway-stations-in-india, lucknow on 6th place
भोपाल रहा फिसड्डी - फोटो : Indian Railway News
सर्वे के दौरान एक और बात सामने आई कि स्वच्छ शहरों में भले ही भोपाल देश में दूसरे नंबर पर है, पर शहर का रेलवे स्टेशन फिसड्डी साबित हुआ है। इस स्टेशन साफ-सफाई के मामले में 27वें स्थान पर है।    

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि 1.2 लाख यात्रियों से फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम तैयार कर लोगों से फीडबैक लिया जाता था। इसके तहत 33.33 प्रतिशत यात्रियों से फीडबैक लिया गया।अब 33.33 प्रतिशत निरीक्षण को आधार बनाया गया तो 33.33 प्रतिशत सफाई के तरीकों के आधार पर सर्वे किया गया।

जल्द ट्रेनों में भी होगा सर्वे

सुरेश प्रभु ने ऐलान किया कि जल्द ही ट्रेनों में भी सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। पहले चरण में 200 ट्रेनों को चुना जाएगा। रात में चलने वाली राजधानी व शताब्दी ट्रेनों में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अब साल में दो बार स्टेशनों की सफाई को लेकर सर्वे रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने एक स्वच्छ रेल पोर्टल भी लांच किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed