फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Clash broke between Police and locals after they objected to the road being blocked by the locals North 24 Parganas West Bengal

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प

Wed, 22 Apr 2020 02:12 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 22 Apr 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Clash broke between Police and locals after they objected to the road being blocked by the locals North 24 Parganas West Bengal
उत्तर 24 परगना में स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बदुरिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण के आरोप के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई। देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग राशन नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन


उत्तर 24 परगना में लोग सरकार से राहत सामग्री और खाने-पीने के सामान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख बादुरिया पुलिस स्टेशन के जवानों ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना स्थल के लिए बसिरहत के एसडीपीओ रवाना हो गए हैं, साथ ही अधिक संख्या में पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया है। पुलिस पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान लगातार कई जगहों पर पुलिस पर हमले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed