फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   clash between two groups of Shiv Sena Shinde faction in Ulhasnagar Maharashtra

Maharashtra: शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दो समर्थक घायल

Tue, 13 Dec 2022 11:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

शिवसेना शिंदे गुट के नेता विजय जोशी ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ उल्हासनगर में एक सड़क का निरीक्षण करने गए थे। तभी पूर्व पार्षद विमल वसंत का बेटा भी अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गया और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
clash between two groups of Shiv Sena Shinde faction in Ulhasnagar Maharashtra
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के दो समूहों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें दो समर्थक घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों समूहों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


वहीं, मारपीट की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवसेना शिंदे गुट के समर्थक एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि घटना में दो समर्थक घायल हुए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति घायल पड़ा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


शिंदे गुट के नेता को भी पीटा
शिवसेना शिंदे गुट के नेता विजय जोशी ने बताया कि उल्हासनगर कैंप में एसएसटी कॉलेज के पास कई सालों से सड़क खस्ताहाल है। स्थानीय सांसद ने सड़क की मरम्मत के लिए फंड जारी किया था। जिसका काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ सड़क का निरीक्षण करने गए थे। तभी पूर्व पार्षद विमल वसंत के बेटे भी अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गए और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जोशी ने बताया कि इस हमले में उनके एक समर्थक को चोट लगी है। उनके साथ भी मारपीट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed