फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   clash between two community over copying in exam

परीक्षा में नकल को लेकर भिड़े दो समुदाय, जान बचाकर भागे पुलिसवाले

Wed, 27 Apr 2016 04:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) Updated Wed, 27 Apr 2016 04:46 AM IST
सार

  • भीड़ ने पुलिस के कब्जे से छुड़ाया संदिग्ध युवक
  • एसपी की गाड़ी घेरी, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
  • इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस तैनात

विज्ञापन
clash between two community over copying in exam
नकल को लेकर भिड़े दो समुदाय - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला हुरमतगंज में मंगलवार की देर रात एक कंप्यूटर सेंटर पर दो समुदायों के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। बताते हैं कि यह झगड़ा एक ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने से इनकार करने पर हुआ। बाद में पुलिस ने जब नौरंगाबाद से एक संदिग्ध युवक को उठाया तो दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एसपी की गाड़ी घेर ली और युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। भीड़ का आक्रोश देख एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


दरअसल, हुरमतगंज में राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन का सेंटर है। इस सेंटर को तीन भाई चलाते हैं। बताते हैं कि दूसरे समुदाय के दो युवक इस सेंटर से कोई कंप्यूटर कोर्स कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को यहां इनका ऑनलाइन एग्जाम था। आरोप है कि दोनों युवकों ने सेंटर संचालक पर नकल कराने के लिए दबाव बनाया, लेकिन सेंटर संचालकों ने इससे स्पष्ट इनकार कर दिया, जिससे यह दोनों ताव में आ गए।
विज्ञापन


पहले तो इनका तीनों भाइयों से झगड़ा हुआ और उसके बाद यह अपने साथ काफी लोगों को लेकर कंप्यूटर सेंटर पर पहुंच गए और कंप्यूटर सेंटर संचालक तीनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस बीच कुछ लोगों ने बीचबचाव कराने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में सेंटर संचालकों के समर्थन में भी वहां काफी लोग जमा हो गए, फिर तो दोनों तरफ से करीब 15 मिनट तक जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी समेत पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा

clash between two community over copying in exam
परीक्षा में नकल को लेकर भिड़े दो समुदाय - फोटो : amar ujala bureau
गनीमत थी कि बाजार कुछ देर पहले ही बंद हो चुका था, लेकिन जो थोड़ी-बहुत भीड़ वहां मौजूद थी, उसमें भगदड़ मच गई। मारे दहशत के लोग अपने घरों में छिप गए। कोतवाली प्रभारी राजेश्वर प्रसाद त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जैसे-तैसे लाठियां फटकारकर स्थिति संभाली। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, एएसपी राममूरत यादव, सीओ डीके बालियान भी वहां आ गए।

देर रात जब एसपी फोर्स के साथ कोतवाली लौट रहे थे, तभी नौरंगाबाद में एक संदिग्ध व्यक्ति उन्होंने गाड़ी में बैठा लिया। इससे आक्रोशित दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एसपी की गाड़ी को घेर लिया और महिलाएं गाड़ी के आगे लेट गईं। उन्होंने पुलिस के कब्जे से युवक को छुड़ा लिया और नारेबाजी करने लगे। लोगों के आक्रोश को देख एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

सिकंदराराऊ के कोतवाल राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि जिस कंप्यूटर सेंटर संचालक से मारपीट की गई, उसकी तरफ से तहरीर मिल गई है। प्रभावित इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

'यह तो खुलेआम गुंडागर्दी थी। इस तरह भीड़ इकट्ठा कर पुलिस के साथ जो बर्ताव किया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आसपास के थानों की पुलिस को बुलाया जा रहा है। दो लोगों के नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर आ गई है।'
- एसपी अजयपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed