फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Claiming default of Re 1 in repayment of loan bank refused to return 138 grams of gold

एक रुपये का भुगतान न करने का हवाला देकर बैंक ने सोना लौटाने से किया इनकार

Mon, 02 Jul 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 02 Jul 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Claiming default of Re 1 in repayment of loan bank refused to return 138 grams of gold

एक लोन के भुगतान में एक रुपये की चूक का हवाला देकर को-ऑपरेटिव बैंक ने 138 ग्राम सोने की ज्वेलरी को लौटाने से इनकार कर दिया। यह ज्वेलरी लोन के लिए गिरवी रखा था। पीड़ित व्यक्ति ने न्याय के लिए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


कांचीपुरम सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की पल्लवरम ब्रांच के सदस्य सी कुमार ने अपनी याचिका में कहा है कि वह पिछले पांच साल से 3.50 लाख कीमत की अपनी ज्वेलरी वापस पाने के लिए दौड़ भाग कर रहा है लेकिन इसमें नाकाम रहा है। उन्होंने कोर्ट से बैंक को ज्वेलरी वापस करने का निर्देश देने की अपील की है। शुक्रवार को मामला आने पर जस्टिस टी. राजा ने याचिकाकर्ता के वकील की बात सुनी और सरकारी वकील को दो हफ्ते के अंदर अधिकारियों से निर्देश लेने को कहा।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने 6 अप्रैल 2010 को 131 ग्राम सोने की ज्वेलरी को गिरवी रखकर 1.23 लाख रुपये लोन लिया था। इस बीच उसने कुल 138 ग्राम सोना गिरवी रखकर 1.65 लाख का कुल लोन लिया। 28 मार्च 2011 को उसने ब्याज समेत पूरी राशि जमा कर 131 ग्राम ज्वेलरी छुड़ा ली। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने कुछ दिनों बाद ही अपने दो अन्य लोन भी ब्याज समेत चुका दिए लेकिन बैंक ने हर लोन में एक रुपये का बकाया बताकर ज्वेलरी लौटाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता के बार-बार अनुरोध के बावजूद बैंक ने न तो ज्वेलरी लौटाई और न ही हर लोन का बकाया 1 रुपये का भुगतान ही स्वीकार किया। याचिकाकर्ता ने अपनी ज्वेलरी के सुरक्षित होने को लेकर भी संदेह जताया है।Claiming default of Re 1 in repayment of loan bank refused to return 138 grams of gold

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed